scriptWeather News- फतेहपुर 3.7 डिग्री सेल्सियस | weather news#weather update#weather in rajasthan | Patrika News

Weather News- फतेहपुर 3.7 डिग्री सेल्सियस

locationजयपुरPublished: Nov 24, 2021 11:24:09 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

राजधानी जयपुर सहित राजस्थान के विभिन्न भागों में तापमान में उतार चढ़ाव का सिलसिला बुधवार को बना रहा। कई जगह तापमान में कमी आई तो कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Weather News- फतेहपुर 3.7 डिग्री सेल्सियस

Weather News- फतेहपुर 3.7 डिग्री सेल्सियस

तापमान में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी
कहीं कम तो कही बढ़ रहा दिन और रात का तापमान

जयपुर।
राजधानी जयपुर सहित राजस्थान के विभिन्न भागों में तापमान में उतार चढ़ाव का सिलसिला बुधवार को बना रहा। कई जगह तापमान में कमी आई तो कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश के पांच जिलों में न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया। जबकि शेष जिलों में न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान फतेहपुर में 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
दिन के तापमान की बात करें तो अजमेर, बीकानेर,चूरू, जोधपुर,श्रीगंगानगर, अलवर,पिलानी, सीकर के दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई साथ ही कोटा, बीकानेर,चूरू,जैसलमेर, श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा, पिलानी,सीकर, फलौदी और नागौर के न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं अजमेर, बाड़मेर, जोधपुर, डबोक, जालौर, बूंदी और टोंक का न्यूनतम तापमान पिछली रात की तुलना में एक दो दो डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ है। इसी प्रकार अधिकतम तापमान में भी उतार चढ़ाव की स्थिति रही। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन चार दिनों तक राज्य में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी। तापमान में अधिक उतार चढ़ाव नहीं होगा। अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है।
प्रदेश के विभिन्न भागों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 29.6………. 11.5
बाड़मेर 33.6………….. 13.6
बीकानेर 33.0…………… 14.1
चूरू 31.5………… 06.5
जयपुर 28.6……….. 11.6
जैसलमेर 32.6………… 14.0
जोधपुर 32.2…………… 11.6
कोटा 29.0…………. 14.3
श्रीगंगानगर 31.0……………. 09.8
डबोक 29.1…………. 13.4
भीलवाड़ा 28.6………………. 13.4
वनस्थली 30.4
अलवर 27.2…………… 12.2
पिलानी 32.0…………… 10.0
सीकर 30.5……………. 08.5
चित्तौडगढ़़ 29.9………… 13.9
फलौदी 32.2…………….. 16.6
सवाई माधोपुर 29.7…………… 10.5
नागौर 30.8……………. 09.5
टोंक 30.0……………. 12.9
बूंदी 27.4……………. 12.7
जालौर 33.0…………….. 09.6
सिरोही 31.4………… 12.7
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो