scriptफिर बदला मौसम का मिजाज, अगले तीन चार दिन थमा रहेगा बरसात का दौर | Weather news#Weather updates#rajasthan Weather # | Patrika News
जयपुर

फिर बदला मौसम का मिजाज, अगले तीन चार दिन थमा रहेगा बरसात का दौर

Weather News- राजस्थान में मानसून के आखिरी दौर की बरसात तकरीबन थम चुकी है और आगामी तीन चार दिन तक प्रदेश में पूर्वी राजस्थान में छुटपुट स्थानों पर हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है, वहीं पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में 17 सितंबर से मौसम शुष्क रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

जयपुरSep 17, 2022 / 07:04 pm

Rakhi Hajela

जयपुर। राजस्थान में मानसून के आखिरी दौर की बरसात तकरीबन थम चुकी है और आगामी तीन चार दिन तक प्रदेश में पूर्वी राजस्थान में छुटपुट स्थानों पर हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है, वहीं पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में 17 सितंबर से मौसम शुष्क रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। पिछले 24 घंटे में पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर बरसात हुई। सबसे अधिक बरसात नरैना में 34.0 मिमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक हाल ही बंगाल की खाड़ी में बना एक लो.प्रेशर सिस्टम जो पश्चिमी दिशा की तरफ आ रहा था उसका रुख अब बदल गया है। इसके पीछे कारण पश्चिमी हवाओं का असर माना जा रहा है। इनके प्रभावी होने के कारण ये सिस्टम अब अपना रुख बदलकर उत्तरी दिशा में उत्तर प्रदेश.उत्तराखंड की ओर शिफ्ट हो गया। जिसका असर राजस्थान में हो रही बरसात पर भी पड़ा और मानसून का दौर धीमा पड़ गया है।
अब बढ़ेगा दिन का पारा
मानसून की बरसात के थमने का असर तापमान पर नजर आएगा। दिन के पारे में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी, हालांकि रात के तापमान में अब हल्की सी कमी भी आएगी। शनिवार को प्रदेश के पांच जिलों का दिन का पारा 37.0 डिग्री या इससे अधिक रहा। सबसे अधिक दिन का पारा चूरू में 39.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी जयपुर का दिन का पारा 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को राजधानी जयपुर का आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35.0 डिग्री और 24.0 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

प्रदेश के विभिन्न भागों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 33.6……. 23.1
भीलवाड़ा 32.4……… 22.4
वनस्थली 34.8……… 25.0
अलवर 33.8……….. 24.1
जयपुर 34.4…….. 24.0
पिलानी 37.7………… 24.3
सीकर 34.0…….. 22.0
कोटा 34.5……. 24.1
चित्तौडगढ़़ 30.5……….. 22.2
डबोक 31.0……………. 22.4
बाड़मेर 34.1……… 25.2
जैसलमेर 35.9………….. 24.0
जोधपुर 34.1……… 25.2
फलौदी 38.8…. 25.2
बीकानेर 36.2……. 24.2
चूरू 39.1………… 23.6
श्रीगंगानगर 37.5……… 26.3
धौलपुर 35.3………….. 24.2
नागौर 34.4……….. 24.4
टोंक 34.8………… 24.9
बूंदी 32.6…………… 24.7
अंता 33.9…………. 24.6
डूंगरपुर 31.9………… 24.3
संगरिया 37.8
जालौर 33.3……………… 25.3
सिरोही 33.4…………….. 23.5
सवाई माधोपुर 33.7……….. 25.2
करौली 35.1……… 24.4
बांसवाड़ा 32.0……….. 25.4

Home / Jaipur / फिर बदला मौसम का मिजाज, अगले तीन चार दिन थमा रहेगा बरसात का दौर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो