script

मौसम में बदलाव का दौर , दिन गर्म और रातें होने लगी ठंडी

locationजयपुरPublished: Oct 05, 2022 08:18:05 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

राजस्थान में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम में बदलाव भी को मिल रहा है। दिन में गर्मी है तो रात में अब ठंडक होने लगी है। कई शहरों में दिन का पारा 37.0 डिग्री से अधिक है तो रात का पारा 20.0 डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आठ जिलों का दिन का पारा 37.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

मौसम में बदलाव का दौर , दिन गर्म और रातें होने लगी ठंडी

मौसम में बदलाव का दौर , दिन गर्म और रातें होने लगी ठंडी


राजस्थान में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम में बदलाव भी को मिल रहा है। दिन में गर्मी है तो रात में अब ठंडक होने लगी है। कई शहरों में दिन का पारा 37.0 डिग्री से अधिक है तो रात का पारा 20.0 डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आठ जिलों का दिन का पारा 37.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। सबसे अधिक दिन का पारा श्रीगंगानगर का 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी प्रकार बीती रात तीन जिलोंं का पारा 20.0 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम रात का तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस संगरिया का रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक 7 अक्टूबर से बरसात का दौर शुरू होने से तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर 9 अक्टूबर तक प्रदेश के विभिन्न भागों में नजर आ सकता है।
राजधानी जयपुर की बात करें तो दिन भर तेज धूप और गर्मी ने आमजन को परेशान किया हुआ है। राजधानी का दिन का पारा 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को
राजधानी जयपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32.0 डिग्री और 24.0 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
आगामी चार दिनों के मौसम का पूर्वानुमान
6 अक्टूबर- प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना
7 अक्टूबर- बारां, भरतपुर, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर में मेघगर्जन के साथ बरसात की संभावना।
8 अक्टूबर-बारां, भरतपुर में मेघगर्जन के साथ बरसात की संभावना।
9 अक्टूबर-बारां, भरतपुर, अलवर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, करौली,सवाई माधोपुर,टोंक और उदयपुर में मेघगर्जन के साथ बरसात की संभावना।
प्रदेश के विभिन्न भागों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 35.6……. 23.5
भीलवाड़ा 35.5…….. 22.0
वनस्थली 34.4……….. 22.4
अलवर 33.5………. 24.6
जयपुर 34.8…….. 25.5
पिलानी 36.8………. 21.0
सीकर 35.2………. 19.0
कोटा 34.8……… 22.4
बूंदी 34.6………. 23.5
चित्तौडगढ़़ 35.0……… 21.0
डबोक 33.7……. 23.6
बाड़मेर 38.5….. 26.3
जैसलमेर 38.1…….. 23.5
जोधपुर 37.4……. 22.9
बीकानेर 39.2………. 20.6
चूरू 36.7……. 19.5
श्रीगंगानगर 39.6……. 22.3
धौलपुर 34.4…….. 25.6
नागौर 37.4…….. 20.0
टोंक 35.1……… 23.8
अंता 33.7………. 23.3
संगरिया 36.2…….. 16.8
जालौर 39.1…. 21.1
सिरोही 37.6……… 23.9
सवाई माधोपुर 33.3………
करौली 34.3….. 23.8
बांसवाड़ा 32.7….. 25.4

ट्रेंडिंग वीडियो