scriptतापमान में गिरावट शुरू, चूरू 13.5 डिग्री सेल्सियस | Weather News#Weatherupdates#Weatherforecast | Patrika News

तापमान में गिरावट शुरू, चूरू 13.5 डिग्री सेल्सियस

locationजयपुरPublished: Oct 26, 2021 08:21:35 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

Weather news-प्रदेश में अब सर्दी जोर पकडऩे लगी है। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के विभिन्न भागों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रेगिस्तानी इलाकों जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर में पारे में एक दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।

जोर पकडऩे लगी सर्दी

जयपुर में सीजन की सबसे सर्द रात, पारा 18.0 डिग्री सेल्सियस
जयपुर।
प्रदेश में अब सर्दी जोर पकडऩे लगी है। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के विभिन्न भागों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रेगिस्तानी इलाकों जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर में पारे में एक दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। शेखावाटी के चूरू में बीती रात 13.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जयपुर में बीती रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। जयपुर का न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह से हो खत्म हो चुका है, जिससे मौसम साफ हुआ है और सर्दी बढ़ रही है। वहीं कश्मीर में हुई बर्फ वारी का असर भी प्रदेश में देखने को मिल रहा है। दिवाली तक मौसम में और बदलाव देखने को मिलेगा। उत्तरी भारत के राज्यों से दक्षिण की तरफ हवाएं चलनी हो गई है। मौसम विभाग की माने तो धनतेरस तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
प्रदेश के विभिन्न भागों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर…31.5…….19.2
जयपुर 30.4……… 18.0
कोटा 29.6…….20.4
डबोक.. 30.1…… 20.2
बाड़मेर…. 33.0…….. 20.7
जैसलमेर … 31.2……….17.4
जोधपुर…. 31.7……… 19.4
बीकानेर…30.3…………. 17.2
चूरू …..29.9………….. 13.5
श्रीगंगानगर 29.2………… 15.9
भीलवाड़ा… 29.7……….. 18.4
वनस्थली…31.6
पिलानी 30.2……………. 13.9
सीकर… 28.8…………… 14.5
चित्तौडगढ़़.. 29.5…………. 19.4
धौलपुर…31.4……………. 17.4
करौली…….. 31.8…………… 19.0
नागौर… 28.5…………… 15.8
टोंक……… 32.9………….. 20.0
बूंदी………. 30.5……………. 20.3
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो