पश्चिमी हवाओं के असर से प्रदेश में मौसम रहेगा साफ
जयपुरPublished: Oct 12, 2022 12:32:51 pm
अक्टूबर में अब तक सामान्य से 443 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज, बारिश की गतिविधियां थमने के साथ ही सुबह-शाम गुलाबी सर्दी का हो रहा अहसास।


पश्चिमी हवाओं के असर से प्रदेश में मौसम रहेगा साफ।
जयपुर. प्रदेश में बीते सप्ताह हुई बे-मौसम बारिश के साथ ही मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। रात के पारे में जहां पांच से छह डिग्री की गिरावट बीते सात दिनों में हुई, तो वहीं मानसून के बाद पोस्ट बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। फसलें पक चुकी हैं और कटाई का दौर चल रहा है। ऐसे में बारिश से फसलों में नुकसान हुआ है। हालांकि प्रदेश में फिलहाल सात दिनों तक कोई नया मौसमी तंत्र स क्रिय नहीं होने के आसार हैं। बारिश के बाद आमजन को गर्मी और उमस से निजात मिली है, लेकिन किसानों की फसलों के लिए यह बारिश मुसीबत बनकर आई है।