scriptWeather Update : उत्तर-पूर्वी हवा का असर, आज रात होगी इस सीजन की सबसे ज्यादा ठंड | weather update | Patrika News

Weather Update : उत्तर-पूर्वी हवा का असर, आज रात होगी इस सीजन की सबसे ज्यादा ठंड

locationजयपुरPublished: Nov 30, 2019 02:41:58 pm

Submitted by:

Pawan kumar

– आज रात न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक गिरने के आसार
 

जयपुर। उत्तरी—पूर्वी हवाओं के कारण हिमालय क्षेत्र में हुई बर्फबारी का असर गुलाबी नगर तक महसूस हो रहा है। सर्द हवा के कारण आज की राज जयपुर में सर्दी के इस सीजन की सबसे ज्यादा ठंड रहेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज रात पारा 13 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा। जबकि बीती रात न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। आज रात कल के मुकाबले तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक हिमालय क्षेत्र में हुई बर्फबारी और उत्तर भारत में ठंड का असर अब जयपुर में दिखने लगा है। गुलाबी सर्दी अब ठंड में बदल गई है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरूवार के मुकाबले शुक्रवार को तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जबकि शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तर—पूर्वी हवाओं के कारण आज रात पारा 13 डिग्री सेल्सियस तक गिरने के आसार है। आज की रात सर्दी के इस सीजन की सबसे सर्द रात होगी। जबकि आज दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बीकानेर-श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा ठंडी रात

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीती रात प्रदेश में सबसे कम तापमान रहा। बीकानेर और श्रीगंगानगर में बीती रात पारा 12 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। बीकानेर और श्रीगंगानगर में दिन का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में धुंध छाने लगी है। आज सुबह चूरू और बीकानेर में घना कोहरा छाया रहा। इससे जनजीवन पर असर पड़ा। वहीं, जोधपुर और उदयपुर में आज सुबह हल्की धुंध छाई, तो जयपुर में धुंध का मामूली असर रहा। मौसम विभाग का कहना है कि दिसम्बर महीने की शुरूआत में सर्दी अपने तेवर दिखाने लगेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक जयपुर में आज रात पारा 13 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा। जबकि बीती रात न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। आज रात जयपुर में कल के मुकाबले तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो