Weather update : सुबह- शाम हल्की ठंडक का अहसास
राजधानी जयपुर 15.3 डिग्री
बदल रहा मौसम

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के विभिन्न इलाकों का मौसम अब बदलने लगा है। तापमान में कमी के चलते सुबह और शाम हल्की ठंडक होने लगी है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 7 नवंबर को राजधानी जयपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 डिग्री और 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शनिवार को आसमान साफ रहेगा। शुक्रवार को राजधानी का मौसम साफ रहा और न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं प्रदेश में सबसे कम तापमान भीलवाड़ा का 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कोटा का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री, अजमेर 13.4 डिग्री, डबोक 12.6 डिग्री, जैसलमेर 15.8 डिग्री, बाड़मेर 17.0 डिग्री, जैसलमेर 15.8 डिग्री, जोधपुर 15.3 डिग्री, चूरू 10.7 डिग्री पिलानी 12.3 डिग्री, चित्तौडगढ़़ 11.6 डिग्री, फलौदी 17.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून अनुकूल नहीं रहने की स्थिति में तापमान में बड़ा बदलाव आया है। इस बार सर्दी ज्यादा रहेगी। चिकित्सा विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसे मौसम में मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर से कड़ाके की सर्दी पडऩी शुरू हो जाएगी, लेकिन ये इस बात पर भी निर्भर करेगा कि उत्तरी भारत के हिमाचल, जम्मू.कश्मीर में बर्फबारी की क्या स्थिति रहती है। यदि पठारी क्षेत्रों में बर्फबारी होती है तो मैदानी क्षेत्र तेजी से ठंडे होने शुरू हो जाएंगे। पश्चिमी विक्षोभ के आने से ही प्रदेश में मावठ होगी, जो खेती के लिए अनुकूल रहेगी।
अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज