scriptपहाड़ों पर बर्फ की चादर, यातायात प्रभावित | Weather Update himachal-delhi ncr | Patrika News

पहाड़ों पर बर्फ की चादर, यातायात प्रभावित

locationजयपुरPublished: Jan 22, 2020 02:57:40 pm

Submitted by:

anant

Weather Update ।। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों लगातार बर्फबारी हो रही है। पिछले 24 घंटे में एक-बार फिर प्रदेश के कई शहरों में जोरदार बर्फबारी हुई है। हिमाचल का धर्मशाला शहर बर्फ की सफेद चादर में लिपटा नजर आ रहा है। आलम यह है कि हिमाचल के कई इलाकों में बर्फबारी के चलते लोग कई परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

पहाड़ों पर बर्फ की चादर, यातायात प्रभावित

पहाड़ों पर बर्फ की चादर, यातायात प्रभावित

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों लगातार बर्फबारी हो रही है। पिछले 24 घंटे में एक-बार फिर प्रदेश के कई शहरों में जोरदार बर्फबारी हुई है। वहीं वैष्णो देवी की पहाड़ियों में भी ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। हर तरफ धरती ने सफेद चादर ओढ़ ली है। हिमाचल का धर्मशाला शहर बर्फ की सफेद चादर में लिपटा नजर आ रहा है। आलम यह है कि हिमाचल के कई इलाकों में बर्फबारी के चलते लोग कई परेशानियों का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, शिमला, सिरमौर और चंबा जिलों के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में सोमवार शाम से बर्फबारी हो रही है, जबकि मध्य और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। इधर, बर्फबारी के बाद ऊपरी शिमला की सभी सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गई हैं। इतना ही नहीं, जम्मू-कश्मीर में भी जमकर बर्फबारी हो रही है।
-दिल्ली में घना कोहरा
राष्ट्रीय राजधानी में सुबह घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता 25 से 50 मीटर थी। मौसम विभाग ने कहा है कि घने कोहरे के कारण उड़ानों और अन्य यातायात पर असर पड़ सकता है। कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली कम से कम 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार, दिन में भी सर्दी बरकरार रहेगी। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दिन में हल्के या घने कोहरे के साथ बादल छाए रहेंगे।
-उत्तर प्रदेश में हवाओं ने बढ़ाई गलन
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और उसके आस-पास के इलाके में पछुआ हवाओं के कारण गलन बढ़ी हुई है। बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे जा रहा है, जिसके चलते अब उत्तर भारत में मौसम साफ होने लगेगा, लेकिन फिर भी मैदानी क्षेत्रों में पछुआ हवाएं चलेगीं, जिससे गलन बढ़ेगी और कोहरा भी रहेगा। बुधवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस, बहराइच का 4.8 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज का 10 डिग्री, वाराणसी का 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो