वापस लौटकर भी उम्मीदें तोड़ रहा मानसून...
जयपुरPublished: Sep 08, 2023 10:23:26 am
मानसून की सुस्ती से कई जिलों में छाई मायूसी, 4-5 जिलों में सक्रिय रहा मानसून, दिन में पारा 41 डिग्री पार, गर्मी के तीखे तेवर, 20 जिलों में आज बारिश के आसार, दो जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


Rajasthan Weather Update: मानसून की सुस्ती से कई जिलों में छाई मायूसी
जयपुर। हिमालय तराई क्षेत्र से वापस लौटा मानसून फिलहाल प्रदेश के 4-5 जिलों तक ही सीमित रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मौसम का बर्ताव नहीं होने पर फिर पारे में बढ़ोतरी और गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं। हालांकि कुछ जिलों में अगले 24 घंटे में कम वायुदाब क्षेत्र बन रहा है और अगले 24 घंटे में 20 जिलों में हल्की से मध्यम और दो जिलों में भारी बरसात होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।