scriptWeather update : फलौदी 36.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक गर्म | Weather update: Phalodi hottest with 36.4 degree Celsius | Patrika News

Weather update : फलौदी 36.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक गर्म

locationजयपुरPublished: Feb 27, 2021 08:00:11 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

लगातार बढ़ रहा तापमानअधिकांश शहरों का दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार

जयपुर
प्रदेश में पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन के साथ अब रात को भी गर्मी और उमस महसूस की जा रही है। प्रदेश के अधिकांश शहरों का दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है साथ ही रात का पारा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को फलौदी 36.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक गरम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहने के चलते और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में रविवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस प्रभाव से एक मार्च से एक बार फिर तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।
प्रदेश के विभिन्न शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 33.0 22.1
जयपुर 33.8 21.4
कोटा 34.0 20.7
डबोक 33.8 19.8
बाड़मेर 35.4 22.7
जैसलमेर 32.3 19.0
जोधपुर 32.8 20.7
बीकानेर 32.3 20.8
चूरू 33.9 18.2
श्रीगंगानगर 29.4 16.9
भीलवाड़ा 34.8 16.5
वनस्थली – 19.5
अलवर 32.6 15.2
पिलानी 33.7 17.5
सीकर 31.0 21.0
चित्तौडगढ़़ 36.3 18.9
फलौदी 36.4 –
सवाई माधोपुर – 20.0
भरतपुर 35.8 18.3
धौलपुर 34.3 18.6
करौली 35.8 19.4
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो