Rajasthan Weather Update : राजस्थान में मौसम के बिगड़े मिजाज ने मानसून से पहले गदर मचा दिया है। मंगलवार को उदयपुर में जोरदार बारिश हुई। इसके साथ ही भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जोधपुर और माउंट आबू में बारिश से पहले आए अंधड़ ने खासा नुकसान किया। आंधी-तूफान के कारण बिजली के पोल गिर गए। कई लोगों के घरों और दुकानों के टीन टप्पर उड़ गए। कई जगह बड़े पेड़ उखड़ गए। मौसम विभाग ने आज भी बीकानेर और जोधपुर संभाग समेत प्रदेश के एक दर्जन जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान में प्री मानसून सक्रिय हो गया है, उम्मीद है कि राजस्थान में 16 जून से प्री मानसून की गतिविधियां प्रारंभ हो जाएं। अगर ऐसा भी होता है तो यह पिछले साल से 7 दिन पहले होगा। क्योंकि पिछले साल 2023 में 23 जून को प्री मानसून की बारिश हुई थी। जबकि मानसून 25 जून से सक्रिय हुआ था। राजस्थान में सक्रिय हुए प्री मानसून के कारण छाये बादलों का असर से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
श्रीगंगानगर- 45.1 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर- 44.8
फतेहपुर- 44.8
पिलानी- 44.7
जैसलमेर- 43.5
जयपुर- 43.5
संगरिया- 44.3
फलौदी- 43.2
बाड़मेर- 44.0
यह भी पढ़ें :
Updated on:
14 Jun 2024 05:38 pm
Published on:
12 Jun 2024 08:22 am