script

इस बार सर्दी का मौसम रहेगा लंबा, ठंड भी जोरदार पड़ने की संभावना

locationजयपुरPublished: Oct 04, 2020 11:29:52 am

प्रदेश से मानसून की विदाई का दौर खत्म होने के साथ ही सूर्यदेव के तेवर लगातार तीखे हो रहे हैं।

winter_2020.jpg

प्रतीकात्मक तस्वीर

जयपुर । प्रदेश से मानसून की विदाई का दौर खत्म होने के साथ ही सूर्यदेव के तेवर लगातार तीखे हो रहे हैं। राजधानी में सुबह भी तेज गर्मी से शहरवासी परेशान नजर आए। आज सुबह का तापमान 28 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया। वहीं कल यह 36.6 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जैसलमेर का 39.0, चूरू का 40.9, पिलानी का 39.0, सीकर का 36.5, फलौदी का 37.8, वनस्थली का 36.8 डिग्री सेल्यियस तापमान दर्ज किया गया।

सर्दी का मौसम रहेगा लंबा:
मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 15 अक्टूबर से रात के साथ-साथ दिन के तापमान में भी कमी आने लगेगी, जिसके बाद हल्की ठंड की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। इस बार सर्दी का मौसम लंबा हो सकता है, वहीं ठंड भी जोरदार पड़ने की संभावना है। नवंबर की शुरुआत में हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ने लगेगी।

बांधों में बढ़ा जलस्तर:
प्रदेश में मानसून की बात की जाए तो मानसून इस बार ठीकठाक मेहरबान हुआ। इसमें कई बांध झलके तो कई अब तक सूखे हैं। राज्य के सभी 742 बांधों और झीलों में मानसून से पहले जहां महज 24 फीसदी पानी शेष था, अब वर्तमान समय में बांधों का जलस्तर 74 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

जल संसाधन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मानसून की बारिश में बांधों का जलस्तर 48 फीसदी तक बढ़ गया है। प्रदेश के 22 बड़े बांधों में 40 से 85 फीसदी, 256 मध्यम बांधों में 7 फीसदी से 48 फीसदी और 464 छोटे बांध में 5 फीसदी से 45 फीसदी पानी इस बार मानसून के सीजन में आया।

ट्रेंडिंग वीडियो