scriptWeather Update today heavy rain in 3 districts, IMD Red Alert Monsoon Forecast | Weather Update : मौसम विभाग का Red Alert, इन 3 जिलों में होगी झमाझम बारिश | Patrika News

Weather Update : मौसम विभाग का Red Alert, इन 3 जिलों में होगी झमाझम बारिश

locationजयपुरPublished: Sep 17, 2023 09:04:06 am

Submitted by:

Kirti Verma

Weather Update: विदाई से पहले मानसून ने प्रदेश में रफ्तार पकड़ी है। कोटा, उदयपुर संभाग में झूमकर मेघ बरसे। मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए। कई रास्ते अवरुद्ध हो गए।

red.jpg

जयपुर। Weather Update: विदाई से पहले मानसून ने प्रदेश में रफ्तार पकड़ी है। कोटा, उदयपुर संभाग में झूमकर मेघ बरसे। मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए। कई रास्ते अवरुद्ध हो गए। कई बांधों के गेट खोलकर पानी की निकासी की गई है। बांसवाड़ा में शुक्रवार शाम से शनिवार दोपहर तक मूसलाधार बारिश हुई। जिसके कारण माही बांध में एक साथ पानी भारी मात्रा में आवक हुई। बांसवाड़ा और उदयपुर संभाग के सबसे बड़े माही बांध के सभी 16 गेट इस सीजन में पहली बार खोले गए।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.