scriptआगामी चार दिन शुष्क रहेगा मौसम | Weather will be dry for the next four days | Patrika News

आगामी चार दिन शुष्क रहेगा मौसम

locationजयपुरPublished: Sep 26, 2020 09:10:34 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

कोटा समेत कई इलाकों में बरसे बादल
 

कोटा समेत कई इलाकों में बरसे बादल

आगामी चार दिन शुष्क रहेगा मौसम
विदा लेता मानसून आज प्रदेश के कई इलाकों पर मेहरबान रहा। आज कोटा समेत प्रदेश के कई स्थानों पर बरसात हुई। कोटा में आज अच्छी बरसात रिकॉर्ड की गई। यहां तकरीबन 20 मिमी बरसात हुई। इसी प्रकार डबोक, चूरू, भीलवाड़ा, पिलानी में भी बरसात रिकॉर्ड हुई है। राजधानी जयपुर से मानसून ने दूरी बनाए रखी है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी भी बढ़ेगी।
फलौदी रहा सबसे गर्म
राजधानी जयपुर में शनिवार सुबह धूप निकलने के साथ बादलों की आवाजाही रही। राजधानी का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया। वहीं अजमेर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री, कोटा 35.2 डिग्री, डबोक 30.8 डिग्री, बाड़मेर 36.4 डिग्री, जैसलमेर 36.5 डिग्री, जोधपुर 34.3 डिग्री, बीकानेर 37.3 डिग्री, चूरू 39.5 डिग्री, श्रीगंगानगर 39.3 डिग्री, भीलवाड़ा 33.6 डिग्री, वनस्थली 35.2 डिग्री, पिलानी 33.0 डिग्री, सीकर 36.0 डिग्री, चित्तौड़ 33.4 डिग्री और फलौदी 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो