script‘भारत में पर्यावरण शिक्षा’ विषय पर वेबिनार | Webinar on 'Environmental Education in India' topic | Patrika News

‘भारत में पर्यावरण शिक्षा’ विषय पर वेबिनार

locationजयपुरPublished: Apr 23, 2021 12:23:01 am

Submitted by:

Rakhi Hajela

‘भारत में पर्यावरण शिक्षा’ विषय पर वेबिनार

‘भारत में पर्यावरण शिक्षा’ विषय पर वेबिनार

‘भारत में पर्यावरण शिक्षा’ विषय पर वेबिनार



जयपुर, 22 अप्रेल
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से भारत का अमृत महोत्सव व्याख्यान श्रृंखला के तहत ‘भारत में पर्यावरण शिक्षा’ विषय पर वेबिनार आयोजित किया गया। वेबिनार के विषय में स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरपी सिंह ने बताया कि आज पृथ्वी दिवस के मौके पर आयोजित भारत में पर्यावरण शिक्षा पर व्याख्यान में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर देश भर के विद्वानों ने विचार विमर्श किया। वेबिनार में मुख्य वक्ता विश्व प्रसिद्ध पर्यावरण विज्ञानी डॉ. इरेच भरूचा रहे। डॉ. भरूचा ने भारत में पर्यावरण शिक्षा के इतिहास से लेकर अब तक सभी आयामों पर विस्तार से चर्चा की और जैव विविधता, कृषि, जलवायु परिवर्तन पर प्रकाश डाला। जन चेतना के लिए सिटीजन साइंस को बढ़ावा मिले ताकि सभी शिक्षक .विद्यार्थी एवं प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण संबंधी मुद्दों से जुड़े और अपनी भागीदारी निभाएं। कम्यूनिकेशन, एजुकेशन और पब्लिक अवेयरनेस की अहमियत समझाई। गुणवत्ता युक्त शिक्षा विशेषकर पर्यावरण शिक्षा पर जोर दिया। अपने व्याख्यान के अंत में कहा कि प्रकृति ही उत्तम शिक्षक हैं। इस वेबिनार का संचालन डॉ. राकेश चंद्र अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम के अंत में केरल, गोवा, जबलपुर,पंजाब और देश के विभिन्न जगह से भाग ले रहे विद्वानों ने डॉ भरूचा से रोचक संवाद व सवाल जवाब किए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो