script‘योग एज ए हेल्थ एंड करियर टूल्स’ पर वेबिनार | Webinar on 'Yoga as a Health and Career Tools' | Patrika News

‘योग एज ए हेल्थ एंड करियर टूल्स’ पर वेबिनार

locationजयपुरPublished: Jun 21, 2021 09:18:36 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

‘योग एज ए हेल्थ एंड करियर टूल्स’ पर वेबिनार

'योग एज ए हेल्थ एंड करियर टूल्स' पर वेबिनार

‘योग एज ए हेल्थ एंड करियर टूल्स’ पर वेबिनार


जयपुर, 21 जून
विश्व योग दिवस पर एस.एस.जैन सुबोध पी.जी. कॉलेज में एक वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार कोविड के दौरान ‘योग एज ए हेल्थ एंड करियर टूल्सÓ विषय पर आयोजित की गई। कॉलेज प्राचार्य केबी शर्मा ने बताया कि इसमें देश विदेश के 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें दुबई, सिंगापुर, नेपाल, नाइजीरिया, श्रीलंका, यूएस, यूएसए, तंजानिया आदि देशों के प्रतिभागी शामिल थे। वेबिनार में इस बात पर चर्चा की गई कि कोविड से पैदा हुई तनावपूर्ण परिस्थितियों में योग के माध्यम से खुद को किस प्रकार स्वस्थ रखा जा सकता है साथ ही इसे करियर के रूप में कैसे अपनाया जा सकता है। वेबिनार के संयोजक डॉ. देवेंद्र शर्मा ने वर्तमान परिपेक्ष्य में योग का महत्व बताया और एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक एसपी भटनागर ने कहा कि वर्तमान में पूरा विश्व अस्तव्यस्त हो गया है। इस परिस्थिति में योग के जरिए हम स्वयं को स्वस्थ और तनावमुक्त रखते हुए सामान्य जीवन व्यतीत कर सकते हैं और इसे पेशे के रूप में भी अपना सकते हैं। योगाचार्य प्रिया व्यास और राम निरंजन शर्मा ने बताया कि कैसे योग से अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त किया जा सकता है। अंत में सचिव मुकेश शर्मा ने सभी को धन्यवाद दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो