जयपुरPublished: Feb 23, 2023 10:25:59 am
Anand Mani Tripathi
Rajasthan Weather News: प्रदेश में बुधवार कहीं तेज धूप रही तो कहीं बादल छाए रहे। इसके कारण तापमान में भी गिरावट हुई। कोटा में सुबह बादल छाने से धूप गायब सी हो गई। दोपहर में वापस मौसम खुला और तेज धूप खिली। वहीं जयपुर में भी आसमान में बादलों की आवाजाही रही। गर्मी बढ़ने से घरों व दफ्तरों में पंखे चलना शुरू हो गए।
Rajasthan Weather News : प्रदेश में बुधवार कहीं तेज धूप रही तो कहीं बादल छाए रहे। इसके कारण तापमान में भी गिरावट हुई। कोटा में सुबह बादल छाने से धूप गायब सी हो गई। दोपहर में वापस मौसम खुला और तेज धूप खिली। वहीं जयपुर में भी आसमान में बादलों की आवाजाही रही। गर्मी बढ़ने से घरों व दफ्तरों में पंखे चलना शुरू हो गए।
बादल छाए रहने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। लगातार दूसरे दिन तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट हुई। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान फलौदी में 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि दो दिन पहले तक ज्यादातर स्थानों पर तापमान 35 डिग्री से अधिक पहुंच गया था। जयपुर में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट हुई। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया।