script28 फवरी से सक्रिय होगा प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ, गुलाबीनगर में यह पड़ेगा प्रभाव | Western disturbance will be active in Rajasthan | Patrika News
जयपुर

28 फवरी से सक्रिय होगा प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ, गुलाबीनगर में यह पड़ेगा प्रभाव

फिर से बदलेगा मौसम, तापमान में गिरावट के संकेत
 

जयपुरFeb 26, 2021 / 03:12 pm

SAVITA VYAS

28 फवरी से सक्रिय होगा प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ, गुलाबीनगर में यह पड़ेगा प्रभाव

28 फवरी से सक्रिय होगा प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ, गुलाबीनगर में यह पड़ेगा प्रभाव

जयपुर। राजधानी समेत प्रदेशभर में एक बार फिर से तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में रविवार से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके बाद 1 मार्च से आगामी पांच दिनों तक तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट होने के आसार है। जयपुर मौसम केंद्र के प्रभारी आरएस शर्मा ने बताया कि वर्तमान में राज्य के अधिकतर भागों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान औसत से करीब तीन से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं। अगले सप्ताह मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल मौसम की बात की जाए तो प्रदेश में लगातार गर्मी के तेवर हावी हो रहे हैं। वहीं सुबह और शाम गुलाबी सर्दी का असर भी कम हो रहा है।
प्रमुख जगहों का तापमान

जयपुर में न्यूनतम तापमान में बीते 72 घंटे में 4.7 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली। यहां रात का तापमान सर्वाधिक रेकॉर्ड रहा। जयपुर में न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश के अन्य शहरों में सर्वाधिक है। प्रदेश में गुरुवार रात को सबसे कम तापमान माउंटआबू का 6 डिग्री, भीलवाड़ा का 12 डिग्री, सीकर का 15.5 डिग्री, जोधपुर का 15.8 डिग्री, चूरू का 14.5 डिग्री, श्रीगंगानगर का 15.3 डिग्री, भरतपुर का 13.9 डिग्री, धौलपुर का 15.3 डिग्री, करौली का 16.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा दिन का सबसे अधिक तापमान प्रदेश में बाड़मेर का 36.3 डिग्री, फलौदी का 35.8 डिग्री, चूरू का 35.3 डिग्री, श्रीगंगानगर का 33.5 डिग्री, भरतपुर का 35 डिग्री, बीकानेर का 34.6 डिग्री, करौली का 34.4 डिग्री, वनस्थली का 34.2 डिग्री, पिलानी का 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Home / Jaipur / 28 फवरी से सक्रिय होगा प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ, गुलाबीनगर में यह पड़ेगा प्रभाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो