scriptपश्चिमी विक्षोभ सक्रिय,पारे में बढ़ोतरी | Western disturbances active, mercury rise | Patrika News

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय,पारे में बढ़ोतरी

locationजयपुरPublished: Apr 23, 2021 09:02:50 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

रंग बदल रहा मौसम


प्रदेश में मौसम लगातार रंग बदल रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर पारा में बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजधानी जयपुर सहित प्रदेशके विभिन्न शहरों का तापमान बढऩे से एक बार फिर लोग गर्मी से परेशान रहे। जयपुर का दिन का तापमान 40.0 डिग्री रहा वहीं सबसे अधिक तापमान कोटा का 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के ऊपर प्रेरित परिसंचरण तंत्र बना हुआ है, जिसके चलते आगामी चार दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।
प्रदेश के विभिन्न शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 36.0 24.7
जयपुर 40.0 22.8
कोटा 41.5 25.3
डबोक 38.4 22.0
बाड़मेर 39.6 25.4
जैसलमेर 35.1 24.4
जोधपुर 38.8 26.7
बीकानेर 32.7 24.3
चूरू 34.3 23.3
श्रीगंगानगर 32.6 17.5
भीलवाड़ा 39.9 19.3
वनस्थली 38.2 19.0
सीकर 37.0 21.8
चित्तौडगढ़़ 41.0 23.6
फलौदी 38.4 27.4
प्रधानमंत्री करेंगे पंचायतीराज संस्थाओं को पुरस्कृत
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस आज

जयपुर,23 अप्रेल।
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन कार्य करने वाली पंचायतीराज संस्थाओं को प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 12 बजे होगी। केन्द्रीय पंचायती राज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर स्वागत उद्बोधन देंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर विभिन्न पंचायत अॅवार्ड 2021 के विजेताओं की शॉर्ट फिल्म दिखाई जाएगी। कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री का उद्बोधन दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो