scriptपश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान में, तापमान में हुई कमी | Western disturbances affect Rajasthan, decrease in temperature | Patrika News

पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान में, तापमान में हुई कमी

locationजयपुरPublished: Apr 08, 2021 08:12:41 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान मेंतापमान में हुई कमी



जयपुर, 8 अप्रेल
पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान में नजर आ रहा है। विक्षोभ के कारण हवा का रुख पश्चिम से बदल कर उत्तर हो गया है। इस कारण पहाड़ी इलाकों की नरमी का असर पूर्वी राजस्थान में हुआ है जिससे तापमान में कमी आई है। प्रदेश के विभिन्न भागों में दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक तापमान में कमी आई है। राजधानी जयपुर का गुरुवार को दिन का तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो दो दिन पूर्व 40.6 डिग्री सेल्सियस था। प्रदेश में सबसे अधिक दिन का तापमान सवाई माधोपुर का 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं प्रदेश के अन्य शहरों का दिन का तापमान भी गत दिनों की तुलना में कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 10 अप्रेल तक हवा उत्तरी रहने की संभावना है। इसके बाद फिर 14 अप्रेल तक गर्मी बढ़ेगी और उसके बाद 15 औश्र 16 अप्रेल को बूंदाबांदी हो सकती है।
प्रदेश के विभिन्न शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 35.5 22.9
जयपुर 36.4 23.6
कोटा 38.3 22.7
डबोक 35.6 22.8
बाड़मेर 38.3 23.3
जैसलमेर 36.4 21.4
जोधपुर 36.6 24.0
बीकानेर 36.2 21.1
चूरू 36.5 19.3
श्रीगंगानगर 35.1 15.9
भीलवाड़ा 36.5 18.8
वनस्थली 37.2 20.3
सीकर 34.2 18.0
चित्तौडगढ़़ 38.0 22.5
सवाई माधोपुर 38.5 22.4
भरतपुर 38.2 25.0
धौलपुर 38.2 20.7
करौली 39.2 –
फलौदी – 25.0

ट्रेंडिंग वीडियो