scriptप्रत्याशी क्या उतारना, जो जीतेगा उसे अपना बना लेंगे | What candidate to take off, who wins will make it his own | Patrika News

प्रत्याशी क्या उतारना, जो जीतेगा उसे अपना बना लेंगे

locationजयपुरPublished: Nov 13, 2019 05:04:18 pm

भाजपा-कांग्रेस की रणनीति, 400 प्रत्याशी उतारे ही नहीं

प्रत्याशी क्या उतारना, जो जीतेगा उसे अपना बना लेंगे

प्रत्याशी क्या उतारना, जो जीतेगा उसे अपना बना लेंगे

जयपुर. प्रदेश के 49 निकायों में मतदान में अब केवल 4 दिन बचे हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों दल खुद को मजबूत बता रहे हैं और ज्यादातर वार्डों में प्रत्याशी उतारे हैं लेकिन कई वार्डों में एक प्रत्याशी घोषित करने के बजाय अघोषित रूप से दो-तीन उम्मीदवार उतारे हैं। इनमें से जो जीतेगा, उसे समर्थन देने की नीति पर काम करेंगे। कांग्रेस की तुलना में भाजपा के प्रत्याशी कम वार्डों में दावेदारी कर रहे हैं। भाजपा ने 1859 वार्डों में उम्मीदवार उतारे हैं जबकि कांग्रेस के 1932 प्रत्याशी चुनाव लड़़ रहे हैं। दोनों दलों ने कुल 400 से अधिक प्रत्याशी कम उतारे हैं।
महिलाओं को आरक्षित वार्डों के अलावा भी दिए टिकट
दोनों दलों ने महिलाओं को आरक्षित वार्डों से इतर भी टिकट दिए हैं। कुल 2105 में से 694 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए, जिनमें भाजपा ने 719 और कांग्रेस ने 762 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिए हैं। यानी कांग्रेस ने 68 और भाजपा ने 25 महिलाएं अतिरिक्त उतारी हैं।
दोनों दलों से ज्यादा तो निर्दलीय उम्मीदवार
संख्या देखें तो दोनों दलों के कुल प्रत्याशियों से अधिक संख्या में निर्दलीय प्रत्याशी खड़े हुए हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों को मिलाकर 3791 प्रत्याशी हैं जबकि 3824 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से कई उम्मीदवारों को दलों का अघोषित समर्थन प्राप्त है।
किस दल के कितने उम्मीदवार
दल —— पुरुष —– महिला
भाजपा — 1140 —– 719
कांग्रेस —– 1170 —– 762
निर्दलीय — 2580 —– 1244
बसपा —– 72 ——- 33
सीपीआइ (एम) — 15 —- 9
सीपीआइ —— 2 —— 3
एनसीपी —– 4 ——– 0
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो