scriptWhat happened when 98.7 percent of humans died 9 million years ago? | RESEARCH : ऐसा क्या हुआ था जब 9 लाख वर्ष पहले खत्म हो गए थे 98.7 फीसदी इंसान | Patrika News

RESEARCH : ऐसा क्या हुआ था जब 9 लाख वर्ष पहले खत्म हो गए थे 98.7 फीसदी इंसान

locationजयपुरPublished: Sep 02, 2023 11:27:41 pm

Submitted by:

pushpesh Sharma

आनुवांशिक शोध में खुलासा (genetic research): 9 लाख 50 हजार से 6 लाख 50 हजार वर्ष पहले अफ्रीका में मिले जीवाश्म रिकॉर्ड का अध्ययन

Humanity's Ancestors Nearly Died Out

RESEARCH : ऐसा क्या हुआ था जब 9 लाख वर्ष पहले खत्म हो गए थे 98.7 फीसदी इंसान
आनुवंशिक डेटा के आधार पर तब के इंसानी जीवन और उनके मूवमेंट का पता लगाया गया।
नई दिल्ली. इंसानों के विकास क्रम पर एक अध्ययन में सामने आया है कि दक्षिण अफ्रीका में करीब 9 लाख वर्ष पहले इंसानों के पूर्वज लगभग विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गए थे। साइंस मैगजीन में प्रकाशित इस अध्ययन में सामने आया कि प्रजनन योग्य इंसानों की संख्या घटकर 1280 रह गई थी और अगले एक लाख 17 हजार वर्षों तक इसमें कोई विस्तार नहीं हुआ। अध्ययन करने वालों में चीन के आनुवांशिकीविद हैपेंग ली कहते हैं, उस कालखंड में लगभग 98.7 फीसदी मानव पूर्वज खत्म हो गए थे। उनका कहना है, अफ्रीका और यूरेशिया में 9 लाख 50 हजार से 6 लाख 50 हजार वर्ष पहले के जीवाश्म रिकॉर्ड से इस कालानुक्रम का पता चलता है। लंदन में ब्रिटिश संग्रहालय के पुरातत्त्वविद निक एश्टन का कहना है कि तब इतनी कम आबादी चकित करने वाली है। इलिनाय विश्वविद्यालय के मानवविज्ञानी स्टेनली एंब्रोस कहते हैं, तकनीक के जरिए 8 से 10 लाख वर्ष पहले की अवधि का विश्लेषण किया गया। इस तरह का यह पहला अध्ययन है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.