कर्नल किरोडी सिंह बैंसला ने रविवार को बयाना के पीलूपुरा गांव के स्मारक स्थल पर सभा कर गुर्जरों को आंदोलन के लिए तैयार करने का आव्हान किया। कर्नल के आव्हान के बाद बयाना से लेकर पुलिस मुख्यालय तक इंटेलीजेंस सतर्क हो गई। पुलिस मुख्यालय की इंटेलीजेंस अफसरो के अनुसार इंटेलीजेंस इनपुट लेना शुरू कर दिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आंदोलन कितना उग्र हो सकता है, कितने लोग रेलवे ट्रेक पर जुट सकते हैं, गुर्जर समुदाय के कितने लोग इस आंदोलन के पक्ष में है और कितने लोग विपक्ष में है ऐसे तमाम बिंदुओ पर इंटेलीजेंस इनपुट लगातार लेना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही आसपास के गावों के माहौल पर भी लगातार निगाह रखी जा रही है और स्थानीय पुलिस अधिकारियेां ने पंच पटेलों से संवाद कायम करना शुरू कर दिया है।
कर्नल किराडी सिंह बैंसला 15 मई को अडडा गांव में महापंचयत की घोषणा की और कहा कि लोग इस महापंचायत में पूरी तैयारी के साथ आएं। बैंसला ने किहा कि पांच प्रतिशत आरक्षण गुर्जर समाज का हक है।
वहीं राजस्थान के एडीजी कानून व्यवस्था एनआरके रेडडी ने कहा —हमे गुर्जरों के आंदोलन को लेकर जानकारी मिली है। इंटेलीजेंस इनपुट लेना शुरू कर दिया है। आला अधिकारी स्थिति पर निगाह रखे हुए है।