एसएमएस अस्पताल में ऐसा कौन सा वीडियो बना रहे थे लोग कि डॉक्टर उखड़ गए
जयपुरPublished: Dec 16, 2019 12:03:14 am
अस्पताल प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने में नाकाम साबित हो रहा है।
एसएमएस अस्पताल में ऐसा कौन सा वीडियो बना रहे थे लोग कि डॉक्टर उखड़ गए
जयपुर. सवाई मानसिंह अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टरों और परिजनों के बीच झगड़े की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। अस्पताल प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने में नाकाम साबित हो रहा है। शनिवार रात को रेजिडेंट डॉक्टरों और परिजनों में आइसीयू नहीं मिलने की बात को लेकर झगड़ा होने का मामला सामने आया है। मामला बढ़ता देख डॉक्टरों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया। हुआ यूं कि शनिवार रात को गुना मध्यप्रदेश से अंगूरी देवी को 3-डीई वार्ड में भर्ती करवाया था। मरीज की हालत काफी गंभीर थी। डॉक्टरों ने मरीज की स्थिति के बारे में परिजनों को पहले ही बता दिया था। परिजनों ने वार्ड में बैड की मांग की। बैड उपलब्ध नहीं होने पर मरीज को बैंच दी गई, लेकिन परिजनों ने मना कर दिया। इसके बाद परिजन आइसीयू की मांग करने लगे। आइसीयू में बैड उपलब्ध नहीं होने पर परिजन पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगे। डॉक्टरों ने वीडियो बनाने से मना किया तो परिजन हंगामा करने लगे। डॉक्टरों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल जब्त वीडियो रिकॉर्डिंग डिलीट करवाई। इसके बाद परिजन मरीज को अस्पताल से ले गए।