scriptSolar System: 8 दिसंबर को क्या होगा जब सूर्य के पास पहुंचेेगा धूमकेतु | When a Comet comes close to the Sun | Patrika News

Solar System: 8 दिसंबर को क्या होगा जब सूर्य के पास पहुंचेेगा धूमकेतु

locationजयपुरPublished: Sep 13, 2019 10:46:45 am

Submitted by:

sangita chaturvedi

Solar System: 8 दिसंबर को क्या होगा जब सूर्य के पास पहुंचेेगा धूमकेतु

Solar System: 8 दिसंबर को क्या होगा जब सूर्य के पास पहुंचेेगा धूमकेतु

Solar System: 8 दिसंबर को क्या होगा जब सूर्य के पास पहुंचेेगा धूमकेतु

Solar System: 8 दिसंबर… क्या होगा जब एक नया धूमकेतु सूर्य के करीब पहुंचेगा… जी हां खगोलीय घटनाएं होती रहती हैं.. लेकिन 8 दिसंबर कुछ खास होगा… क्योंकि एक नया धूमकेतु नजर आया है…. एक अद्भुत खगोलीय घटनाक्रम के तहत बाहरी तारामंडल का एक धूमकेतु सौरमंडल में प्रवेश कर गया है…. सी/2019क्यू-4 नाम के इस धूमकेतु की जब खोज हुई, तो यह पृथ्वी से लगभग 3 एयू (1 एयू यानी 15 करोड़ किमी) और अब 2.7 एयू की दूरी पर है। अगामी 8 दिसंबर को यह सूर्य के करीब पहुंचेगा। भारतीय ताराभौतिकी संस्थान के प्रोफेसर (सेनि) रमेश कपूर ने बताया कि हमसे निकटतम तारामंडली अल्फ ा सेंटारी है जो हमसे 4.3 प्रकाश वर्ष दूर है और वह लगभग सूर्य के समान है। तस्वीर में इसकी छोटी सी पूंछ भी नजर आ रही है। चूंकि, तस्वीर धूमकेतु की ली गई, इसलिए लंबा एक्सपोजर होने की वजह से तारों ने लकीरें बना दी हैं। अपने पथ पर अग्रसर यह धूमकेतु 8 दिसंबर को सूर्य के निकटतम से होकर गुजरेगा। तब यह दूरी होगी 2.04 एएयू होगी। प्रोफेसर कपूर ने कहा कि सवाल यह है कि सूर्य के निकट पहुंचने के बाद यह कहां जाएगा। यही बात इस धूमकेतु की सबसे विलक्षण है। वर्तमान में यह सूर्य से 2.7 एएयू पर है और इसके पथ पर सूर्य के आकर्षण का कुछ तो प्रभाव पड़ेगा और उसके पथ में थोड़ा विचलन भी आएगा। सूर्य से निकट से होकर गुजरते समय इसकी चमक बढ़ कर प्लस 14 मैग्नीट्यूड हो जाएगी, तब 10 से 12 इंच या इससे बड़े दूरदर्शी से इसे देखा और बेहतर अध्ययन किया जा सकेगा। इस धूमकेतु के नाभिक का आकार 10 किलोमीटर हो सकता है। इसके खोजकर्ता बोरीसोव ने अनेक पृथ्वी निकट पिंड खोजे हैं, जिनमें 7 धूमकेतु हैं। अगले कुछ महीनों के अध्ययन से इस धूमकेतु की सही प्रकृति का पता चल पाएगा। आपको बता दें इससे पहले अक्टूबर 2017 में खगोल वैज्ञानिकों ने सौरमंडल में एक नए पिंड को खोज निकाला जो सिगार की शक्ल का था और शायद किसी अन्य तारे के आकर्षण के प्रभाव में छितराकर हमारे सौरमंडल में घुसा चला आया। इस आगमन में हजारों साल लग गए होंगे। इस आगंतुक को अंतर तारकीय माना गया और नाम दिया गया 1आई/उमुवामुवा। चाल-चलन में यह अन्य लघु ग्रहों या धूमकेतुओं से अलग था। यह 100 मीटर आकार का था.. यहां आपको यह भी बता दें कि हाल ही एक नए शोध में ऐसे धूमकेतु की खोज हुई है जो पूरी तरह सोने का बना है। इसपर इतना सोना है कि दुनिया के हर आदमी को खरबपति बना सकता है इस धूमकेतु का नाम 16 साइचे है, जो हमारे सौरमंडल का हिस्सा है। नासा ने वर्ष 2022 में एक अंतरिक्ष यान भेजने का फैसला किया है। यह अंतरिक्ष यान वर्ष 2026 में 16 साइचे धूमकेतु पर पहुंचगा और उसका अध्ययन करेगा। शोधकर्ता इस धूमकेतु पर बड़ी मात्रा में सोना मिलने की संभावना से बेहद उत्साहित हैं।
इस धूमकेतु पर जो सोना पाया गया है उसका मौजूदा बाजार मूल्य के आधार पर आकलन करें तो दुनिया के हर व्यक्ति के पास 93 अरब डॉलर की संपत्ति हो सकती है यानी दुनिया के हर व्यक्ति के हिस्से में 65 खरब रुपए आएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो