scriptकहां भाग गया ललित मोदी | Where did Lalit Modi run | Patrika News

कहां भाग गया ललित मोदी

locationजयपुरPublished: Mar 03, 2020 08:36:34 pm

Submitted by:

Prakash Kumawat

ललित मोदी क्या है? कहां भाग गया, पता लगाओ। मोदी का पता लगाओ उसने खेलवाला बजट रोक रखा है। विधानसभा में मंगलवार को विधायक बलवान पूनिया ने खेल एवं युवा सेवाओं की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान कहा कि बच्चे खेल में जाएंगे तो आत्महत्या नहीं करेंगे। उन्होंने कृषि विश्वविद्यालयों पर फर्जी डिग्रियां बांटने के आरोप लगाते हुए कृषि अनुसंधान पर जोर देने की बात कही। उन्होंने नशा रोकने के लिए ज्यादा नशे वाली जगहों पर खेल स्टेडियम बनाने की मांग की।

भाजपा के अभिनेष महर्षि ने कहा कि क्रिकेट का भूत सता रहा है। यहां खेल नीति पर चर्चा होनी चाहिए थी लेकिन क्रिकेट के चुनाव को पुलिस के इनटर्विंग के बाद अखाड़ा बना दिया था। कांग्रेस के नेता रामेश्वर डूडी पर आरोप जड़े गए थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नो बेग डे तो घोषित कर दिया लेकिन एक्टिविटी को शामिल नहीं किया। इसके लिए खेल शिक्षकों की भर्ती करने तथा नरेगा के पैसे से खेल मैदान विकसित करने की मांग की।
कांग्रेस विधायक वाजिब अली ने पंचायत स्तर पर खेल मैदान तथा ब्लॉक स्तर पर खेल स्टेडियम विकसित करने की मांग की। विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि गांव के बच्चे बोर्नवीटा और होरलिक्स पीकर नहीं बल्कि बकरी और गाय का दूध पीकर प्रतिद्वंदी खिलाड़ियों के छक्के छुड़ाते हैं। सेना की तैयारी करने वाले बच्चे हाइवे पर दौड़ लगाते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। इसलिए वहां खेल स्टेडियम तथा खेल सुविधाएं विकसित की जानी चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो