scriptसुहागरात के बाद कहां गायब हो जाती थी दुल्हन, अब खुला राज | Where did the bride disappear after the honeymoon, now open secret | Patrika News

सुहागरात के बाद कहां गायब हो जाती थी दुल्हन, अब खुला राज

locationजयपुरPublished: Oct 14, 2019 12:35:46 am

Submitted by:

manoj sharma

शादी के चार दिन बाद ही पांच लाख और जेवर लेकर भागने वाली लुटेरी दुल्हन और गवाही देने वाली गिरफ्तार
 

सुहागरात के बाद कहां गायब हो जाती थी दुल्हन, अब खुला राज

सुहागरात के बाद कहां गायब हो जाती थी दुल्हन, अब खुला राज

जयपुर. धूमधाम से शादी होने के बाद दूसरे दिन ही अपना ससुराल छोडकर भागने वाली दुल्हन को पुलिस ने पकड लिया। अभी कुछ दिन पहले ही शादी का झांसा देकर पांच लाख रुपए और जेवर लेकर भाग गई थी यह लुटेरी दुल्हन। इसके साथ ही उसकी गवाही देने वाली साथी महिला को शास्त्री नगर थाना पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लुटेरी दुल्हन किरण उर्फ मेघांशी सरोज और गवाह कोमल मेरठ की रहने वाली है। किरण मूलत: आंध्रप्रदेश की रहने वाली है। पुलिस ने गैंग में शामिल एक महिला सहित पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने दोनों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।एडिशनल डीसीपी धर्मेन्द्र सागर ने बताया कि तेलीपाड़ा निवासी पीडि़त लक्ष्मण ने मार्च माह में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पीडि़त हलवाई का काम करता है। उसकी शादी नहीं हो रही थी। वह सांभर में शादी में गया था। वहां पर महेश और सुरेश पटवा मिले। दोनों ने शादी का झांसा दिया और शादी करवाने के लिए दिल्ली ले गए। जहां एक पंडित रामवतार शर्मा से मिलवाया। पंडित ने किरण को दुल्हन बताते हुए पैसे लेकर शादी करवा दी। पंडित ने सपना और दीपचंद को भाई-भाभी बताते हुए मिलवाया। साथ ही कोमल उर्फ प्रीति को गवाह के तौर पर मिलवाया। शादी करवाने के चार दिन बाद दुल्हन किरण भी जेवर व पैसे लेकर भाग गई। पुलिस ने मामले की जांच करके महेश, सुरेश पटवा, दीपचन्द, रामावतार व सपना को पहले ही अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम मेरठ पहुंची और रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो