scriptअब जयपुर नगर निगम के महापौर को लेकर शुरू हुई चर्चा | who will be next mayor of jaipur nagar nigam, discussion start | Patrika News

अब जयपुर नगर निगम के महापौर को लेकर शुरू हुई चर्चा

locationजयपुरPublished: Dec 15, 2018 10:50:38 am

Submitted by:

Mridula Sharma

कौन बनेगा महापौर, चार नाम चर्चा में

जयपुर. विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद कांग्रेस-भाजपा दोनों ही दलों में यहां-वहां बदलाव की चर्चाओं के बीच नगर निगम के नए महापौर को लेकर भी कयास तेज हो गए हैं। भाजपा में इस पद के लिए खास तौर पर 5 नामों की चर्चा है, जिनमें उपमहापौर मनोज भारद्वाज का नाम सबसे आगे लिया जा रहा है। गौरतलब है कि महापौर अशोक लाहोटी सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं।
ये नाम चर्चा में : संगठन को दिया जा रहा फीडबैक
विष्णु लाटा: विधानसभा चुनाव में सांगानेर सीट से टिकट मांगा था। टिकट नहीं मलने पर शक्ति प्रदर्शन तक किया था।
मनोज भारद्वाज: ज्यादा चर्चा इन्हीं की। विस चुनाव में इन्हीं के वार्ड से भाजपा को सर्वाधिक बढ़त। बड़ा प्लस पॉइंट यह कि परकोटे में रहते हैं।
राखी राठौड़ व मान पंडित: दावेदारों में नाम गिना जा रहा है लेकिन झोटवाड़ा में पार्टी प्रत्याशी की हार रोड़ा बन सकती है।
पूर्व महापौर निर्मल नाहटा : पार्षदों का एक धड़ा पक्ष में। तर्क यह कि पहले 2 साल तक महापौर रह चुके हैं। वैश्य वर्ग से हैं, जो भाजपा से नाराज माना जा रहा है।
विस चुनाव में अपने वार्ड में किसने दिलाई बढ़त
पार्षद वार्ड विस क्षेत्र वोटर मिले भाजपा कांग्रेस अंतर
मनोज भारद्वाज 74 किशनपोल 20530 14288 9214 4062 5152
विष्णु लाटा 42 सांगानेर 22500 14034 8137 4347 3790
मान पंडित 19 झोटवाड़ा 24863 17018 8900 7052 1848
राखी राठौड़ 20 झोटवाड़ा 24343 16218 8399 6957 1442
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो