scriptसरिस्का टाइगर रिजर्व में आखिर क्यों नहीं आ रहे हैं पर्यटक, ये है बड़ी वजह | Why are tourists not coming to Sariska Tiger Reserve, this is the big | Patrika News

सरिस्का टाइगर रिजर्व में आखिर क्यों नहीं आ रहे हैं पर्यटक, ये है बड़ी वजह

locationजयपुरPublished: Oct 01, 2022 07:04:16 pm

Submitted by:

Anand Mani Tripathi

सरिस्का टाइगर रिजर्व रणथंभौर से भले ही बड़ा हो, लेकिन पर्यटन के मामले में यह बहुत पिछड़ा है। रणथंभौर की तुलना में सरिस्का में हर साल महज दस फीसदी ही पर्यटक सफारी के लिए पहुंच पाते हैं। पर्यटन रूट भी सरिस्का में रणथंभौर टाइगर रिजर्व से आधे ही हैं।

tiger1.png

क्षेत्रफल में सरिस्का टाइगर रिजर्व रणथंभौर से भले ही बड़ा हो, लेकिन पर्यटन के मामले में यह बहुत पिछड़ा है। रणथंभौर की तुलना में सरिस्का में हर साल महज दस फीसदी ही पर्यटक सफारी के लिए पहुंच पाते हैं। पर्यटन रूट भी सरिस्का में रणथंभौर टाइगर रिजर्व से आधे ही हैं। सरिस्का टाइगर रिजर्व बाघों के चलते देश-दुनिया में अपनी जगह फिर से बनाने कामयाब हुआ है, लेकिन यहां पर्यटन को बढ़ावा देने की अभी जरूरत है। प्रदेश के अन्य टाइगर रिजर्व की तुलना में सरिस्का में पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या अभी काफी कम है। इसका सीधा असर पर्यटन से होने वाली आय और सरिस्का के विकास पर पड़ा है।

सरिस्का में पर्यटक 25 से 50 किमी घूम पाता : सरिस्का बाघ परियोजना में सफारी के दौरान पर्यटक 25 से 50 किलोमीटर ही घूम पाते हैं। पर्यटक को सफारी के लिए तीन से चार घंटे का समय मिल पाता है। इसमें किसी स्थान पर पर्यटक के ज्यादा रुकने पर पर्यटन की दूरी भी कम हो जाती है। वहीं रणथंभौर में पर्यटक को 80 से 90 किलोमीटर सफारी कराई जाती है।

सफारी के लिए चुकानी होती हैं 6 हजार से ज्यादा राशि : सरिस्का बाघ परियोजना में सफारी के लिए एक जिप्सी में छह पर्यटकों के लिए करीब 6372 रुपए का भुगतान करना होता है, वहीं एक केंटर में 20 पर्यटकों के लिए 14120 रुपए का भुगतान करना होता है। लगभग इतनी ही राशि रणथंभौर में पर्यटकों को सफारी के लिए चुकानी होती है।

पर्यटकों के मामले में बहुत पीछे

सरिस्का में प्रतिवर्ष सफारी के लिए पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या करीब 50 हजार तक पहुंच पाती है, जबकि रणंथभौर में हर साल औसतन पांच लाख पर्यटक सफारी के लिए पहुंचते हैं, इनमें करीब एक लाख पर्यटक विदेशी होते हैं।

पर्यटक बढ़ाने केकर रहे प्रयास

सरिस्का में अभी पांच पर्यटन रूट हैं। इन पर पर्यटकों को सफारी कराई जाती है। सरिस्का में पर्यटकों को आकर्षित करने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

डीपी जागावत, डीएफओ, सरिस्का टाइगर रिजर्व

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो