scriptक्यों बढ़ रहा पॉजिटिव मरीजों का आंकङा ? , देखिए कार्टूनिस्ट लोकेन्द्र की नजर से | Why the figures of positive patients are increasing? See the look of c | Patrika News

क्यों बढ़ रहा पॉजिटिव मरीजों का आंकङा ? , देखिए कार्टूनिस्ट लोकेन्द्र की नजर से

locationजयपुरPublished: Apr 10, 2020 11:57:38 pm

Submitted by:

lokendra singh

क्यों बढ़ रहा पॉजिटिव मरीजों का आंकङा ? , देखिए कार्टूनिस्ट लोकेन्द्र की नजर से

क्यों बढ़ रहा पॉजिटिव मरीजों का आंकङा ?,देखिए कार्टूनिस्ट लोकेन्द्र की नजर से

क्यों बढ़ रहा पॉजिटिव मरीजों का आंकङा ? , देखिए कार्टूनिस्ट लोकेन्द्र की नजर से

प्रदेश में कोरोना के नए पॉजिटिव मरीजों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को कोरोना के 98 नए मामले सामने आए। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना मरीजों की बढ़कर 561 हो गई है। यह अब तक का एक दिन का सबसे बड़ आंकडा है। इधर राजधानी जयपुर में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए प्रशासन ने डोर टू डोर सर्वे और सेंपलिंग का काम किया है। इस दौरान 53 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। ये सभी रामगंज, आदर्शनगर, घाटगेट व सूरजपोल सहित आसपास के इलाके के हैं। एक पुलिसकर्मी भी इसमें शामिल है।
नए कोरोना पॉजिटिव का गणित —:
जयपुर में 53, बांसवाड़ा में 12, जैसलमेर में 16 , झालावाड़ में मिले 3, जोधपुर 9, कोटा 2, दौसा, अलवर और भरतपुर में 1—1 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है।
जयपुर में डोर—टू—डोर सर्वे, मिले 53 पॉजिटिव
राजधानी जयपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने कमर कस ली है। भीलवाड़ा मॉडल पर यहां काम शुरू किया गया है। रामंगज क्षेत्र में डोर—टू—डोर सर्वे का काम शुरू किया गया है। सर्वे के दौरान कई लोगों को कोरोना संदिग्ध मानते हुए अस्पताल में भर्ती करवाया है, इनमें से 53 मरीजों की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आया है। जयपुर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 221 हो गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो