scriptचांद की सतह पर उतरने की दोबारा होगी कोशिश | Will try again to land on the moon's surface | Patrika News

चांद की सतह पर उतरने की दोबारा होगी कोशिश

locationजयपुरPublished: Nov 03, 2019 02:08:09 am

Submitted by:

Vijayendra

भविष्य की तैयारी: इसरो अध्यक्ष बोले

चांद की सतह पर उतरने की दोबारा होगी कोशिश

चांद की सतह पर उतरने की दोबारा होगी कोशिश

बेंगलूरु. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) चांद पर एक और मिशन की तैयारी में है।
इसरो अध्यक्ष के. शिवन ने शनिवार को आइआइटी दिल्ली, के स्वर्ण जयंती दीक्षांत समारोह में कहा कि चंद्रयान-2 मिशन के बारे में आपने सुना है। प्रौद्योगिकी के लिहाज से हम सॉफ्ट लैंडिंग में कामयाब नहीं हुए पर चंद्रमा की सतह से 300 मीटर दूर तक सभी प्रणालियां चलती रहीं। इसरो भविष्य में सॉफ्ट लैंडिंग के लिए सारे अनुभव का इस्तेमाल करेगा। चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से में लैंडिंग के दोबारा प्रयास पर उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर प्रयास करेगा। चंद्रयान-2 कहानी का अंत नहीं हुआ हैÓ।
मिशन गगनयान पर काम जारी
इसरो अध्यक्ष ने भविष्य की परियोजनाओं पर कहा कि आदित्य एल-1 सौर मिशन और मानव मिशन गगनयान पर भी काम चल रहा है। आने वाले महीनों में कई उन्नत उपग्रह भी प्रक्षेपित किए जाएंगे। दिसंबर या जनवरी में लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) का पहला प्रक्षेपण भी हो सकता है। इसके अलावा सेमीक्रायोजेनिक इंजन का परीक्षण भी जल्द शुरू होगा।
2021 में चंद्रयान-3 !
सूत्रों के मुताबिक इसरो चंद्रयान-3 मिशन की तैयारी में जुट गया है। इसमें केवल लैंडर भेजने की योजना है। इससे पहले चंद्रयान-2 मिशन में आर्बिटर के साथ लैंडर (विक्रम) व रोवर (प्रज्ञान) भेजा गया था। मिशन 2021 में हो सकता है। इसरो अध्यक्ष के. शिवन ने शनिवार को आइआइटी दिल्ली, के स्वर्ण जयंती दीक्षांत समारोह में कहा कि इसरो भविष्य में सॉफ्ट लैंडिंग के लिए सारे अनुभव का इस्तेमाल करेगा। इसरो अध्यक्ष के. शिवन ने शनिवार को आइआइटी दिल्ली, के स्वर्ण जयंती दीक्षांत समारोह में कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से में लैंडिंग के दोबारा प्रयास पर उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर प्रयास करेगा। चंद्रयान-2 कहानी का अंत नहीं हुआ हैÓ। दिसंबर या जनवरी में लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) का पहला प्रक्षेपण भी हो सकता है। इसके अलावा सेमीक्रायोजेनिक इंजन का परीक्षण भी जल्द शुरू होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो