scriptपंजाब से आई हवा ने दिल्ली के बाद अब जयपुर की भी सेहत बिगाड़ी, कई क्षेत्रों में प्रदूषण स्तर हुआ खतरनाक | Wind from Punjab spoils the health of Jaipur, pollution level in poor | Patrika News

पंजाब से आई हवा ने दिल्ली के बाद अब जयपुर की भी सेहत बिगाड़ी, कई क्षेत्रों में प्रदूषण स्तर हुआ खतरनाक

locationजयपुरPublished: Nov 13, 2019 08:49:26 pm

पंजाब से आई हवा ने बिगाड़ी जयपुर की सेहत, शास्त्रीनगर में प्रदूषण स्तर-वैरी पूअर, उत्तरी-पूर्वी हवाओं ने बिगाड़ी गुलाबीनगरी की अवोहवा, 450 पार पहुंचा एक्यूआई

पंजाब से आई हवा ने दिल्ली के बाद अब जयपुर की भी सेहत बिगाड़ी, कई क्षेत्रों में प्रदूषण स्तर हुआ खतरनाक

पंजाब से आई हवा ने दिल्ली के बाद अब जयपुर की भी सेहत बिगाड़ी, कई क्षेत्रों में प्रदूषण स्तर हुआ खतरनाक

विजय शर्मा / जयपुर। राजधानी की आवोहवा एक बार फिर प्रदूषित हो रही है। इस बार दिल्ली नहीं पंजाब की हवा जयपुर की सेहत बिगाड़ रही है। बुधवार को प्रदूषण का स्तर मंगलवार से दोगुना हो गया है। शास्त्रीनगर में सबसे ज्यादा हालात खराब हुए हैं। बुधवार शाम को सात बजे यहां पीएम 2.5 अधिकतम वायु गुणवक्ता सूचकांक (एक्यूआई) 466 पर आ गया। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अनुसार यह आंकड़ा वैरी पूअर स्थिति का है। यहां मंगलवार को पीएम 2.5 का आंकड़ा 362 था। वहीं बुधवार को औसत 339 एक्यूआई पर था।
फिर क्यों बिगड़ी जयपुर की हवा
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हवाएं आकर पश्चिमी राजस्थान की ओर मिल रही हैं। इससे हवाओं की दिशा घूमकर उत्तरी-पूर्वी हो रही हैं। इस दौरान पंजाब की ओर से भी हवाएं आकर मिल रही हैं। अजमेर-जयपुर के ऊपर तीन किलोमीटर ऊपर तक यह असरदार है।
आगे क्या
पश्चिमी विक्षोभ के रहने से 15 नवंबर तक बूंदाबांदी और बारिश का दौर रहेगा। इससे आने वाले 48 घंटों में प्रदूषण से निजात मिलेगी। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी होने व कुछ इलाकों में बारिश होने पर प्रदेश में सर्दी के तेवर बढऩे की संभावना जताई है। चक्रवाती तंत्र के असर से प्रदेश के दक्षिण पश्चिमी इलाकों में अगले 48 घंटे में छितराई बौछारें गिरने की संभावना है, जिससे पारे में गिरावट हो सकती है।
गिरेगा रात का तापमान
जयपुर में आज सुबह छह बजे अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहा, वहीं छितराए बादलों की आवाजाही शहर में आज सुबह से ही बनी रही है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन उसके बाद रात के तापमान में दो तीन डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है।
सावधानी बरतने की जरूरत

आदर्श नगर

पोल्यूषक ———- औसत —-—— अधिकतम (एक्यूआई)

पीएम 2.5 ——— 142 ———– 253
पीएम 10 ———- 155 ———– 240

खतरनाक स्तर

पुलिस कमिश्रर

पोल्यूषक ———- औसत —-—— अधिकतम (एक्यूआई)
पीएम 2.5 ———- 270 ————- 369
पीएम 10 ———- 168 ————- 278

बहुत खतरनाक स्तर

शास्त्रीनगर

पोल्यूषक ———- औसत —-—— अधिकतम (एक्यूआई)
पीएम 2.5 ———- 339 ————- 466

पीएम 10 ———– 213 ————- 365
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो