scriptजरूर खाएं सर्दियों के सुपर फूड्स | Winter Food | Patrika News

जरूर खाएं सर्दियों के सुपर फूड्स

locationजयपुरPublished: Jan 22, 2020 02:46:33 pm

Submitted by:

Chand Sheikh

मौसम के मुताबिक खानपान हमारे लिए अधिक फायदेमंद होता है। हमारा खानपान मौसम के मुताबिक तो हो और साथ ही उस मौसम में आने वाली चीजों को हम प्राथमिकता दें। मौसम सर्दियों का चल रहा है तो हमें जानना चाहिए कि इस मौसम में किन चीजों को हमें प्राथमिकता देना चाहिए।

जरूर खाएं सर्दियों के सुपर फूड्स

जरूर खाएं सर्दियों के सुपर फूड्स

बादाम
सर्दियों में बादाम खाए जाने चाहिए। बादाम हमें सर्दियों में गर्म रखते हैं। बादाम इंसुलिन सेंसिटीविटी को सुधारने और हमारे दिल को सेहतमंद रखने में भी मददगार साबित होते है। हम सर्दियों में बादाम और अन्य सूखे मेवे जैसे अखरोट और खुबानी आदि का मिश्रण बनाकर स्नैक्स के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। ये रोजाना खाने से हम ठंड से बचते हैं और हमें एनर्जी मिलती है।
अनार
यूं तो हर मौसम में अनार फायदेमंद होता है, लेकिन इस मौसम में अनार अधिक उपयोगी होता है। अनार कई तरह के पोषक तत्वों और एंटी-आक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। अनार में मौजूद एंटी-आक्सीडेंट्स हमें कई तरह के रोगों से बचाता है। अनार दिल, बालों और त्वचा के लिए भी लाभदायक होता है। सर्दी में अनार को प्राथमिकता से खाया जाना चाहिए।
गाजर
सर्दियों में आने वाली गाजर भी हमारे लिए फायदेमंद होती है। गाजर में विटामिन ए, फाइबर, ल्यूटिन और जिजैन्थीन होता है जो शरीर की सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है। गाजर में पोटेशियम होता है जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और शरीर को ताकत प्रदान करता है, इसलिए इस मौसम में गाजर खाते रहना चाहिए।
कीवी
सर्दी में कीवी खाना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। कीवी में फाइबर, बीटा-कैरोटिन और विटामिन-सी होता है जो पेट से जुड़ी समस्या जैसे-कब्ज, दस्त, एसिडिटी और पेट फूलने से राहत दिलाता है। कीवी में पाए जाने वाले पोषक तत्व पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। इस मौसम में कीवी को प्राथमिकता दें।
मटर
सर्दियों में हरे ताजा मटर भी खूब आते हैं। सदियों में हरे मटर खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। मटर विटामिन ई, ओमेगा 3 फैटी एसिड्स और बीटा कैरोटिन का मजबूत स्रोत होता है। इनमें फाइबर भी पर्याप्त होता है जिससे हमें सेहत संबंधी काफी फायदे हासिल होते हैं। मटर पेट के लिए भी फायदेमंद होते हैं। सर्दी में मटर खाए जाने चाहिए।
साइट्रस फल
सर्दियों में साइट्रस फल खाए जाने चाहिए। ये फल खाने के हमें काफी फायदे हासिल होते हैं। ये फल विटामिन सी और पोटैशियम के अच्छे स्रोत होते हैं। इनमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। सर्दी के दिनों में कोशिश करें कि आपके रोजमर्रा के खानपान में ये फल जरूर प्राथमिकता से शामिल हों। इन फलों को इग्रोर न करें।
शकरकंद
सर्दी के मौसम में आने वाली शकरकंद भी हमारे लिए बहुत काम की होती है। शकरकंद इम्यूनिटी बढ़ाने, कब्ज दूर करने और सूजन संबंधी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होती है। इसमें पोटैशियम, विटामिन ए और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। पोषक तत्वों से भरपूर शकरकंद में बहुत कम कैलोरी होती है, इन्हीं गुणों से इसे सर्दियों का सुपरफूड कहा जाता है।
चुकंदर
चुकंदर भी शामिल है सर्र्दी के सुपर फूड्स में। चुकंदर में विटामिन बी-6, आयरन और मैग्नीशियम होता है जो शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाता है और हमें इंफेक्शन से भी बचाता है। चुकंदर में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी लडऩे में सहायक होते हंै। इस मौसम में इसे खाया जाना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो