सागर। हमें डॉ. हरीसिंह गौर के सपनों को साकार करना है और उनके विचारों के अनुरूप ही विवि को विश्व स्तर पर श्रेष्ठतम शिखर तक प्रतिष्ठित करना है यही हमारी प्राथमिकता है। यह बात डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. आर.पी. तिवारी ने कही। प्रो. तिवारी ने बुधवार को अपना पदभार ग्रहण किया। प्रो. तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थी हित सर्वोपरि है। विद्यार्थियों से ही हम सबका एवं संस्था का अस्तित्व है। विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रकरणों का समय सीमा में समाधान होना चाहिये। विवि में सभी प्रशासनिक इकाईयों का आपस में संवाद और सामंजस्य स्थापित हो साथ ही विवि की गरिमा, गौरव और प्रतिष्ठा के अनुरूप शैक्षणिक वातावरण बना रहे इस बात पर उन्होंने बल दिया।