script

साइकिल-हाथी की दोस्ती से कमल भयभीत, 50 हजार भाजपाई ग्रीनपार्क में गाएंगे वंदेमारम गीत

locationकानपुरPublished: Jan 16, 2018 08:46:07 am

विधानसभा और निकाय चुनाव में क्षत्रपों का बीजेपी ने यूपी से सफाया कर दिया।

bjp

कानपुर. विधानसभा और निकाय चुनाव में क्षत्रपों का बीजेपी ने यूपी से सफाया कर दिया। जिसके चलते दो पुराने दल लोकसभा चुनाव में एकसाथ आ सकते हैं। इनसे निपटने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं को एक्टिव हो जाने का फरमान सुना दिया है। पार्टी हाईकामान के निर्देश मिलते ही भाजपाई मिशन 2019 के लिए जुट गए हैं और 26 जनवरी को ग्रीनपार्क में वंदेमातरन सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन कराए जाने की घोषणा की है। इसमें महानगर के 63 वार्डो से तीन-तीन सौ लोगों को लाने को कहा गया है, साथ दक्षिण क्षेत्र को 30 हजार का टारगेट किया गया है। गणतंत्र दिवस के दिन करीब पचास भाजपाई यहां आएंगे और लोकसभा चुनाव का शंखदान करेंगे।


गठबंधन की सुगबुहाहट के चलते बीजपी अलर्ट
बसपा सुप्रीमो मयावती अपने जन्मदिन के अवसर पर जिस तरह से भाजपा और कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला, पर समाजवादी पार्टी के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला। जिसके चलते राजनीतिक गलियरों में अखिलेश और मायावती के बीच गठबंधन के चर्चे शुरू हो गए हैं और इसी से निपटने के लिए भाजपा अगामी 26 जनवरी को ग्रीनपार्क स्टेडियम में 50 हजार कार्यकर्ताओं के साथ वंदेमातरम सामूहिक गायन का कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। हलांकि पार्टी इसे राजनीति के बजाए देशभक्ति के रूप में पेश कर रही है। भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर संस्कार भारतीय के तत्वावधान में सामूहिक वंदेमातरम गायन का कार्यक्रम रखा है, जिसमें 50 हजार लोगों को लाने का लक्ष्य भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया गया है। मैथानी ने बताया कि कानपुर उत्तर के 64 वार्डो से 20 हजार और दक्षिण से तीस हजार लोग ग्रीनपार्क आएंगे और वंदेमातरन गाएंगे।


मत प्रतिशत घटने से पार्टी निराश
भाजपा मिशन 2019 लोकसभा चुनाव से पहले अपने को पूरी तरह से मजबूत करने के तहत काम कर रही है। पार्टी ने 2014 लोकसभा और 2017 विधानसभा में बेतहर प्रदर्शन किया था, लेकिन निकाय और उपचुनाव में कमल खिला तो जरूर पर वोट प्रतिशत में गिरावट आई है। इसी के चलते राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सभी सांसदों, विधायकों, मेयर, नगर, पार्षद और सभासदों को अपने-अपने क्षेत्र में जनता की समस्याएं सुनने और बूथ को और अधिक मजबूत मनाए जाने के निर्देश दिए हैं। 2014 लोकसभा के मुकाबले कानपुर नगर निकाय चुनाव में पार्टी का वोट प्रतिशत घटा है, वहीं कांगेस, सपा का मत प्रतिशत बढ़ा है। ग्रीनपार्क में सभी पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और सभासदों को बुलाया गया है। भाजपा के नगर निगम में 110 में 57 पार्षद हैं और इन्हें अपने-अपने वार्डों से तीन-तीन सौ लोगों को लाने का लक्ष्य दिया गया है।


एक वार्ड से तीन सौ का लक्ष्य
ग्रीनपार्क स्टेडियम में वंदेमातरम सामूहिक गायन कार्यक्रम में प्रत्येक वार्ड से तीन सौ लोगों को लाने का लक्ष्य दिया गया है। स्टेडियम को पूरी तरह से भगवा रूप में गढ़ा जाएगा और कार्यकर्ताओं को भी भगवा गमछे के साथ आने को कहा गया है। साथ ही सैकड़ों भाजपा महिला कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर आएंगे और वंदेमातरन का गीत गुनगुनाएंगी। भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि इसे राजनीति के चश्में से नहीं देखना चाहिए। वंदेमारत गीत हर हिन्दुस्तानी के दिल में बसता है और इसे घर-घर तक पहुंचाए जाने का पार्टी ने बीढ़ा उठाया है। मैथानी ने बताया कि स्टेडियम में पचास हजार लोग एकसाथ वंदेमारत गाएंगे, जिसकी आवाज प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश में गूंजेगी। मैथानी ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था जब तक भारत रहेगा तब तक यह गीत रहेगा।


31 विस्तारक जमीन पर बना रहे फिजा
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 17 जिलों में आने वाली सभी लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए 31 विस्तारकों की नियुक्ति की है। 26 जनवरी को सिर्फ महागनर के विस्ताकर ही ग्रीनपार्क में मौजूद रहेंगे। भाजपा ने मतदाताओं से उनके घर जाकर संपर्क साधने के लिए विस्तारक बनाए हैं। विस्तारकों को दलित बस्तियों में जाकर उनके साथ बैठक करने को कहा गया है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के मीडिया प्रभारी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के दिन भाजपा वंदेमातीन गायन कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। यहां से लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में वंदेमारतन गाने का संदेश दिया जाएगा। साथ ही कहा कि पार्टी के विस्तारक अपने-अपने क्षेत्र में लगे हुए हैं और लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत कर रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो