scriptजब इंटरनेट ना हो, तब भी कर सकते हैं गूगल ट्रांसलेट | without internet you can use google translate | Patrika News

जब इंटरनेट ना हो, तब भी कर सकते हैं गूगल ट्रांसलेट

locationजयपुरPublished: Sep 03, 2019 11:21:56 pm

Submitted by:

Khusendra Tiwari

ऑफलाइन कर सकते है गूगल ट्रांसलेट

जब इंटरनेट ना हो, तब भी कर सकते हैं गूगल ट्रांसलेट

जब इंटरनेट ना हो, तब भी कर सकते हैं गूगल ट्रांसलेट

जयपुर. कई बार आपके साथ ऐसा होता होगा कि जब आप किसी शब्द के अर्थ को समझने के लिए गूगल ट्रांसलेट की मदद लेने की कोशिश करते हैं, लेकिन इंटरनेट के अभाव के चलते आप उस शब्द के अर्थ को समझने में उस वक्त सफल नहीं हो पाते हैं। इंटरनेट के अभाव के चलते कई बार हमें परेशानी होती है। टेक्नोलॉजी ने हर चीज को आसान बना दिया है, लेकिन उसकी उपयोगिता के लिए हमे कुछ ऐसे स्टेप उठाने चाहिए, जिससे हम स्मार्टली अपना काम कर सके। ग्लोबल युग में अक्सर हमें शब्दों के मायने समझने के लिए गूगल ट्रांसलेटर की मदद लेनी पड़ती है। ऐसे में जरूरी है कि हम बिना इंटरनेट के भी इसके उपयोग को जान लें, जी हां ये सही है कि गूगल ट्रांसलेटर का उपयोग ऑफलाइन भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ चंद छोटे स्टेप्स अपनाने होंगे, जो आपका काम आसान बना देंगे। आइए जानते हैं क्या है ये स्टेप्स

वीओ १
सबसे पहले इसके लिए गूगल ट्रांसलेशन को प्ले स्टोर या अन्य किसी एप स्टोर से डाउनलोड कर लें। इसके बाद आपको डिफॉल्ट ट्रांसलेशन लैंग्वेज को सलेक्ट करना होगा। इसके बाद प्राइमेरी लैग्वेज पर जाकर आप ऑफलाइन ट्रांसलेशन ऑप्शन को सलेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद ऑफलाइन ट्रांसलेशन ऑप्शन पर जाकर लेफ्ट टॉप साइड पर टिक करना होगा। जब आप ऑफलाइन ट्रांसलेक्शन को सलेक्ट करेंगे, तो आपसे लैग्वेज ऑप्शन पूछा जाएगा। यहां टैब की मदद से लैग्वेज को डाउनलोड किया जा सकता है। जब आप लैग्वेज को डाउनलोड कर ले, तो उस लैग्वेज में आसानी से ट्रांसलेशन प्रक्रिया को पूरा किया जा सकेगा। अब गूगल ट्रांसलेटर एप पर जाकर बोलकर और लिखकर ट्रांसलेशन कर सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो