जयपुर

World Tourism Day अब मोबाइल एप पर होंगे प्रदेश के पर्यटन स्थल

विदेशी और स्थानीय पर्यटकों की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) पर 27 सितम्बर को पर्यटन विभाग (Tourism Department) अपना आधिकारिक मोबाइल एप्लिकेशन (एप) लॉन्च (Mobile Application (App) Launch) करेगा। पर्यटकों को एप के माध्यम से पर्यटन संबंधी सटीक व प्रामाणिक जानकारी मिलेगी। मोबाईल एप में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए एक फीचर भी दिया गया है।

जयपुरSep 24, 2021 / 09:00 pm

Girraj Sharma

विदेशी की बजाय घरेलू पर्यटकों पर रहेगा फोकस

World Tourism Day अब मोबाइल एप पर होंगे प्रदेश के पर्यटन स्थल
— पर्यटन विभाग लॉन्च करेगा आधिकारिक मोबाइल एप
— विश्व पर्यटन दिवस पर 27 सितंबर को होगा लॉन्च

जयपुर। विदेशी और स्थानीय पर्यटकों की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) पर 27 सितम्बर को पर्यटन विभाग (Tourism Department) अपना आधिकारिक मोबाइल एप्लिकेशन (एप) लॉन्च (Mobile Application (App) Launch) करेगा। पर्यटकों को एप के माध्यम से पर्यटन संबंधी सटीक व प्रामाणिक जानकारी मिलेगी। मोबाईल एप में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए एक फीचर भी दिया गया है। संकट की स्थिति में पर्यटक इस पैनिक बटन का उपयोग कर सकेगा, जिससे उन्हें त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी।
पर्यटन राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने बताया कि यह आधिकारिक मोबाइल एप प्ले स्टोर तथा आईओएस पर उपलब्ध होगा। घरेलू, विदेशी और स्थानीय पर्यटकों के लिए यह एप उनकी यात्रा को सुगम, सुरक्षित रखने में मददगार होगा। साथ ही यह विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराएगा।

प्रदेश के पर्यटन स्थल की जानकारी
पर्यटन विभाग के निदेशक निशांत जैन ने बताया कि अक्टूबर से शुरू हो रहे पर्यटन सीजन को देखते हुए यह एप पर्यटकों के लिए विशेष लाभकारी होगा। मोबाईल एप में राज्य के किले, महलों, संग्रहालयों, वन और वन्यजीव, रेगिस्तान, झीलों, तीर्थ केंद्रों, पहाड़ियों, हवेलियों और बावड़ियों, यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल, शादी स्थलों, विरासत होटल जैसे पर्यटकों के आकर्षण से संबंधित जानकारी होगी। इस एप में राज्य संरक्षित स्मारकों और संग्रहालयों के प्रवेश टिकटों के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी होगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.