scriptपर्यटन विभाग में काम मांगने गई महिला कलाकार के साथ बंद कमरे में हो गया बड़ा कांड. मंत्री ने तुरंत कर्मचारी को कर दिया सस्पैंड़ | woman accused clerk of tourism department case of molestation register | Patrika News

पर्यटन विभाग में काम मांगने गई महिला कलाकार के साथ बंद कमरे में हो गया बड़ा कांड. मंत्री ने तुरंत कर्मचारी को कर दिया सस्पैंड़

locationजयपुरPublished: Mar 25, 2023 12:05:50 pm

Submitted by:

JAYANT SHARMA

उसके बाद उसे कुर्सी पर बिठाया। उससे कहा कि खूब काम मिल जाएगा। लेकिन चमड़ी देनी होगी और थोडी दमड़ी भी देनी होगी। पीड़िता ने कहा कि वह जैसे तैसे वहां से निकली और इस बारे में अपने परिवार के कुछ लोगों को बताया। लेेकिन लोक लाज के डर से चुप ही रही।

bharatpur_news_photo_2023-03-25_11-59-48.jpg

victim folk artist

जयपुर
Bharatpur News भरतपुर से बड़ी खबर है। एक कर्मचारी की करतूत ने पूरे के पूरे विभाग को ही शर्मसार कर दिया है। एक महिला आर्टिस्ट ने पर्यटन विभाग में काम करने वाले एक कर्ल्क पर आरोप लगाए हैं कि काम दिलाने के बहाने उसने चमड़ी और दमड़ी यानि शरीर और पैसा दोनो मांगे। उसके बाद महिला ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया। बताया जा रहा है कि केस दर्ज होने के बाद आज सवेरे पर्यटन विभाग के मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने क्लर्क को सस्पैंड कराने के ऑर्डर निकाल दिए हैं। अब उस पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इस मामले की जांच मथुरागेट थाना पुलिस कर रही है। मामला पिछले साल अप्रेल का बताया जा रहा है लेकिन पीड़िता ने अब केस दर्ज कराया है और अब पुलिस ने क्लर्क विशाल माथुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दरअसल Tourism department पर्यटन विभाग अक्सर प्रदेश भर में आयोजन कराता रहता है। इन आयोजनों में folk artists लोक कलाकारों को लिया जाता है और उनको नियमानुसार भुगतान किया जाता हैं। भरतपुर में भी इसी तरह का एक आयोजन पिछले साल अप्रेल में होना था। इस दौरान भरतपुर में पर्यटन विभाग के कार्यालय में काम करने वाले क्लर्क विशाल के पास एक युवती आई। वह लोक कलाकर थी और पहले भी कई आयोजनों में शमिल हो चुकी थी। वह पर्यटन विभाग के ऑफिस में पहुंची और उसकी मुलाकात क्लर्क विशाल से हुई। विशाल से बातचीत के दौरान विशाल ने उसका हाथ खींच लिया। उसके बाद उसे कुर्सी पर बिठाया। उससे कहा कि खूब काम मिल जाएगा। लेकिन चमड़ी देनी होगी और थोडी दमड़ी भी देनी होगी। पीड़िता ने कहा कि वह जैसे तैसे वहां से निकली और इस बारे में अपने परिवार के कुछ लोगों को बताया। लेेकिन लोक लाज के डर से चुप ही रही।
उसके बाद परिवार पालने के लिए वह फिर से 24 मार्च को विशाल के संपर्क में आ गई। विशाल के पास उस समय कुछ लोग बैठे थे। विशाल ने महिला को थोडा इंतजार करने को कहा। उसके बाद महिला ने इंतजार किया तो अकेला पाकर महिला को कमरे में ले गया और उसको कहा कि इतना काम दूंगा कि खुश हो जाओगी। बस मेरी इच्छा पूरी कर दो। महिला वहां से दौड़ी और थाने पहुंची। अब केस दर्ज कराया। आज सवेरे ही मंत्री ने कार्मिक को सस्पैंड कर दिया।
https://youtu.be/JN2859LI4fg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो