घटना के बाद कॉलोनी के लोग बजाज नगर थाने पहुंचे और वारदात की जानकारी दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आस-पास के मकानों से सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। फुटेज में बदमाश वारदात करते नजर आए।
थानाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे दादू मार्ग जेपी फाटक बरकत नगर निवासी माया माहेश्वरी घर के पास कल्याणेश्वर महादेव मंदिर से वापस आ घर आ रही थी। इस दौरान बाइक सवार चेन लुटेरों ने चेन तोडऩे के लिए महिला के गले पर झपट्टा मारा, हड़बड़ाहट में दोनों गिर गए। पीडि़ता के हाथ एक बदमाश लग गया। उसने बदमाश को खूब पीटा।
बदमाश की अंगूठी वहीं गिर गई पीडि़ता के अनुसार दोनों बदमाशों ने हेलमेट लगा रखा था। मंदिर से वापस आते समय पहले तो गली में घूम गए। बाद में वापस आए और सामने से झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। इतने में पीछे बैठा बदमाश को पकड़ लिया, जिससे वह गिर गया। इसके बाद बदमाश की पिटाई कर दी। बदमाश की एक अंगूठी और चप्पलें वहीं गिर गईं।