scriptमहिला ने दिया एक साथ 5 बच्चों को जन्म, देखकर दंग रह गया हर कोई | Woman Gives Birth to 5 Babies in Jaipur | Patrika News

महिला ने दिया एक साथ 5 बच्चों को जन्म, देखकर दंग रह गया हर कोई

locationजयपुरPublished: Oct 12, 2019 02:28:20 pm

Submitted by:

dinesh

Woman Gives Birth to 5 Babies: राजधानी जयपुर में आज शनिवार को जनाना अस्पताल में सुबह अजब वाकया हुआ, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। लोगों को यह बात मानना बेहद ही मुश्किल हो रही थी। लेकिन जब उन्हें इस सच्चाई का पता चला तो सभी ने दांतों तले अंगुली दबा ली…

aashcharya.jpg
जयपुर। राजधानी जयपुर में आज शनिवार को जनाना अस्पताल ( Janana Hospital ) में सुबह अजब वाकया हुआ, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। लोगों को यह बात मानना बेहद ही मुश्किल हो रही थी। लेकिन जब उन्हें इस सच्चाई का पता चला तो सभी ने दांतों तले अंगुली दबा ली। यहां तक की अस्पताल के डॉक्टर्स भी हैरान नजर आए। दरअसल हुआ यूं कि जयपुर के जनाना अस्पताल में रुकसाना नाम की महिला ने आज सुबह 8:14 पर 5 बच्चों ( Woman Gives Birth to 5 Babies ) को जन्म दिया। लेकिन पांच में से एक बच्चा मृत पैदा हुआ। यह महिला पिछले कई महीनों से यहां अस्पताल में डॉ नीलम भारद्वाज की यूनिट थर्ड में दिखा रही थी।
चारों बच्चे स्वस्थ
नीलम भारद्वाज की यूनिट थर्ड में आज सुबह ऑपरेशन से महिला ने 5 बच्चों को जन्म दिया। डॉक्टरों के अनुसार 4 बच्चों की तबीयत ठीक है। उनमें से दो बच्चों को नर्सरी में रखा गया है और दो बच्चों को दूसरे वार्ड में। बच्चों को जन्म देने वाली महिला अलग वार्ड में भर्ती है और उसकी भी तबीयत ठीक है। महिला के पति कालू ने बताया कि डॉक्टरों ने पहले ही सोनोग्राफी के जरिए इस संबंध में बता दिया था।
अस्पताल में सभी जगह होने लगी चर्चा
महिला के एक साथ 5 बच्चों को जन्म देने की घटना से सभी लोग दंग थे। पूरे अस्पताल में इस बारे में चर्चाएं होने लगी। परिसर में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों के बीच चर्चाओं का दौर चल पड़ा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो