scriptबेकाबू ट्रक ने महिला को कुचला, कार को मारी टक्कर, दो गायों की भी मौत | Woman Killed, One injured, Tow Cows Died in Road Accident | Patrika News

बेकाबू ट्रक ने महिला को कुचला, कार को मारी टक्कर, दो गायों की भी मौत

locationजयपुरPublished: Sep 08, 2018 02:21:38 pm

Submitted by:

dinesh

www.patrika.com/rajasthan-news/

Accident
रेनवाल(जयपुर)। गोविंदगढ़ थाना इलाके के रेनवाल चौमू सडक़ मार्ग मंढा रिको में शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक बेकाबू ट्रक ने सडक़ पार कर रही महिला को कुचल दिया। वहीं एक कार को भी टक्कर मार दी जिसमे एक युवक गंभीर घायल हो गया तथा हादसे में दो गायों की भी मौत हो गई।
जानकारी अनुसार रेनवाल चौमू सडक़ मार्ग मंढा रिको में शुक्रवार रात एक बेकाबू ट्रक ने एक महिला व कार को टक्कर मार दी। इसमे महिला व युवक गंभीर घायल हो गए। ऐसे में ग्रामीणों ने घायलो को निजी वाहन से जयपुर एसएमएस अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वही युवक का इलाज चल रहा है।
महिला की शिनाख्त कौसल्या पत्नी राजेन्द्र जाति रैगर निवासी वार्ड 15 किशनगढ़ रेनवाल के रूप में हुई। वह मंढा रिको में फेक्ट्री में कार्य करती थी। वही हादसा फैक्ट्री से करीब 50 मीटर दूर हुआ है। परिजनों और मजदूरों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री के मजदूरों को देरी से मजदूरी मिलने से सब फैक्ट्री से रात को घर जा रहे थे। जिससे हादसा हो गया। जिस पर गुस्साए लोग मंढा रिको फेक्ट्री के गेट बाहर एकत्रित हो गए और हादसे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मृतका को न्याय दिलाने के मजदूरो ने कार्य बहिष्कार किया।

मजदूरों की और से फेक्ट्री के बाहर प्रदर्शन की सूचना पर कालाडेरा व गोविंदगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से समझाइस का प्रयास किया। लेकिन लोग मुआवज़े की बात पर अड़े रहे। वही जानकारी लगी कि जयपुर से शव आते ही लोग फैक्टरी के बाहर शव रखकर प्रदर्शन करेंगे।

वहीं इधर… महिला की संदिग्ध हालत में मौत
भरतपुर में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ये महिला भरतपुर के धौलपुर की रहने वाली थी और बैर कोर्ट में एपीपी पद पर तैनात थी। भरतपुर में किराए के मकान में रहती थी। दरसल आज जब महिला अपनी ड्यूटी खत्म कर भरतपुर लौटी। महिला ने बस स्टेंड से बिजली घर तक के लिए शेरिंग ऑटो लिया। उस समय ऑटो में और भी लोग बैठे हुए थे। ऑटो बस स्टेंड से निकला और बिजली घर पहुंचते ही महिला ऑटो से गिर गई। ऑटो चालक ने महिला को उठाया और अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के गर्दन पर निशान देख महिला के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।

ट्रेंडिंग वीडियो