जयपुर

राजधानी फिर हुई शर्मसार.. एक ही थाना इलाके की दो महिलाओं को दरिंदों ने बनाया शिकार

मालवीय नगर थाना इलाके में दो महिलाओं से बलात्कार के अलग-अलग मामले आए सामने

जयपुरMay 15, 2019 / 12:31 pm

abdul bari

जयपुर।
जयपुर। प्रदेश में पुलिस और प्रशासन के प्रयास के बाद भी अपराधों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। मालवीय नगर थाना इलाके में महिलाओं से बलात्कार करने के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं।
पुलिस के अनुसार वाल्मीकि कॉलोनी निवासी एक 28 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि आजाद खरे उसके साथ ही एक स्थान पर काम करता है। आरोपी उसका पड़ोसी भी है। एक दिन आरोपी उसे किसी काम के बहाने अपने साथ ले गया और सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ डरा धमका कर बलात्कार किया। आरोपी ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी। इस पर पीडि़ता ने पुलिस की शरण ली। मामले की जांच थानधिकारी रघुवीरसिंह को सौंपी गई है।

दूसरी घटना में झालाना निवासी एक 24 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि उसके पड़ोस में रहने वाला अनिल उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया और बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी अब शादी से इनकार कर रहा है। इससे परेशान होकर पीडि़ता ने पुलिस की शरण ली। घटना के सम्बंध में देर रात ही मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यहां घर में घुसकर बलात्कार
वहीं दूसरी ओर प्रतापगढ़ के प्रतापगढ़ थाना इलाके के एक गांव में सोमवार रात घर में घुसकर महिला से एक युवक ने बलात्कार किया। उस समय महिला का पति शादी समारोह में गया हुआ था। पुलिस ने मामला दर्जकर 24 घंटे के भीतर आरोपी कारूलाल मीणा को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि महिला ने सोमवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने घर में तीन बच्चों के साथ सो रही थी। रात 12 बजे कारूलाल मीणा जबरदस्ती दरवाजा खुलवाकर अंदर घुस गया। कारूलाल बच्चे के गले पर चाकू रखकर उसे सुला दिया। आरोपी ने उसे धमकाते हुए बलात्कार किया। महिला ने पति के आने पर घटना की जानकारी दी। पति की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
फोटो- प्रतीकात्मक

Home / Jaipur / राजधानी फिर हुई शर्मसार.. एक ही थाना इलाके की दो महिलाओं को दरिंदों ने बनाया शिकार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.