scriptलॉकडाउन तोड़ कैफे में ले जाकर युवती से बलात्कार, अब पुलिस कर रही तलाश | Woman Raped in Cafe, Break lockdown in jaipur | Patrika News

लॉकडाउन तोड़ कैफे में ले जाकर युवती से बलात्कार, अब पुलिस कर रही तलाश

locationजयपुरPublished: Apr 24, 2020 10:41:24 am

Submitted by:

dinesh

युवती को शादी का झांसा दिया तथा बातचीत करने के लिए लॉकडाउन को तोड़कर दिल्ली बाइपास पर कैफे में ले गया। जहां पर युवती के साथ बलात्कार किया गया। युवती ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी गई…

churu gang rape

प्रतीकात्मक तस्वीर

जयपुर। लॉकडाउन में पुलिस की सख्ती के बाद भी महिलाओं पर अत्याचार के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। जिससे बदमाशों के हौंसले बुलंद है। जयपुर में एक पिता के द्वारा नाबालिग बेटी से बलात्कार करने की शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। अब एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से एक कैफै में बलात्कार किया।
बातचीत करने के लिए कैफे में ले गया और…
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सोहले खान ने युवती को शादी का झांसा दिया तथा बातचीत करने के लिए लॉकडाउन को तोड़कर दिल्ली बाइपास पर कैफे में ले गया। जहां पर युवती के साथ बलात्कार किया गया। युवती ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। परिजनों ने गलता गेट थाने में आरोपी सोहेल खान के खिलाफ बलात्कार की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
आरोपी की तलाश जारी
अनुसंधान अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले की भी जांच की जाएगी कि आरोपी लॉकडाउन को तोड़कर युवती को दिल्ली बाइपास कैफे में लेकर कैसे गया।
ये भी पढ़ें:—
वाट्सएप पर आए लिंक को खोलते ही खाते से 25 हजार रुपए पार
जयपुर में लॉकडाउन में अॉनलाइन ठगी की वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही है। गुरुवार रात वाट्सएप पर आए लिंक को खोलते ही एक जने के बैंक खाते से 25 हजार रुपए पार हो गए। झोटवाड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजय नगर निवासी शैलेष अग्रवाल के फोन पर अज्ञात जने ने वाट्सएप पर लिंक भेजा तथा फोन कर उस लिंक को खोलने का कहा। शैलेष ने लिंक खोला तो उसके कुछ देर बाद ही खाते से 25 हजार रुपए पार हो गए। उसने बैंक प्रबंधन को मामले की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि लॉक डाउन के दौरान अॉनलाइन ठगी की अनेक वारदातें हो चुकी है। वाट्सएप या फोन पे पर लिंक भेज आरोपी लोगों के खातों से रुपए पार कर रहे हैं। जैसे ही लिंक को खोलते है तो रुपए खाते से पार हो रहे हैं। इसकी प्राथमिकी साइबर शाखा व थानों में दर्ज होने के बाद भी अॉनलाइन ठगी की वारदातों पर अंकुश नहीं लग रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो