scriptप्लास्टिक के कट्टे में मिली महिला की लाश | Woman's body found in plastic bag | Patrika News

प्लास्टिक के कट्टे में मिली महिला की लाश

locationजयपुरPublished: Feb 20, 2020 08:22:51 pm

Submitted by:

Lalit Tiwari

आमेर थाना इलाके में एक महिला का प्लास्टिक के बोरे में शव मिलने से सनसनी फैल गई।

प्लास्टिक के कट्टे में मिली महिला की लाश

प्लास्टिक के कट्टे में मिली महिला की लाश

आमेर थाना इलाके में एक महिला का प्लास्टिक के बोरे में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। पुलिस महिला की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने बताया कि लांगडियावास के पास नायला रोड पर एक बोरे में महिला का शव पड़ा हुआ देखकर किसी ने पुलिस कंट्रोल रुम सूचना दी। मौके पर आमेर थाना पुलिस पहुंची। शव एक प्लास्टिक के बारे में बंद था। पुलिस ने रस्सी खोलकर महिला के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए है। महिला की उम्र करीब २५ साल है। पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या करने के बाद बदमाश उसके शव को यहां पटक गए हैं। पुलिस ने आस-पास के लोगों से भी महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चल पाया। पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या तीन चार दिन पहले की गई है और हत्या करने के बाद उसे बोरे में बंद कर बदमाश यहां पटक गए है। पुलिस अब आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चैक करवा रही है, ताकि कुछ सुराग हाथ लग सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो