scriptWoman suddenly Missing from ashram in jaipur | आश्रम से महिला अचानक हुई गायब, मची अफरा-तफरी | Patrika News

आश्रम से महिला अचानक हुई गायब, मची अफरा-तफरी

locationजयपुरPublished: Mar 27, 2020 12:38:29 pm

Submitted by:

dinesh Saini

जामडोली के अपना घर वृद्ध आश्रम से एक महिला अचानक गायब हो गई। जिससे आश्रम प्रबंधन में अफरा-तफरी मच गई है। प्रबंधन ने पुलिस से महिला को बरामद करने की गुहार भी लगाई है। अपना घर वृद्ध आश्रम में 2015 से मानसिक रूप से कमजोर महिला निवास कर रही थी...

woman.jpg
जयपुर। राजधानी जयपुर के जामडोली के अपना घर वृद्ध आश्रम से एक महिला अचानक गायब हो गई। जिससे आश्रम प्रबंधन में अफरा-तफरी मच गई है। प्रबंधन ने पुलिस से महिला को बरामद करने की गुहार भी लगाई है। अपना घर वृद्ध आश्रम में 2015 से मानसिक रूप से कमजोर महिला निवास कर रही थी, जो रात के समय किसी को बताए बिना ही आश्रम से चली गई। रात भर आश्रम प्रबंधन ने उसे तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। इसकी प्राथमिकी आश्रम की कार्यालय प्रभारी सोनम राजपूत ने कानोता थाने में दर्ज कराई है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.