सैलून में बाल धोने के दौरान महिला को 'ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक'
जयपुरPublished: Nov 03, 2022 07:23:07 am
सावधान : चक्कर आए और चाल लड़खड़ाई, इलाज के बाद आई जान में जान। दब गई थी मस्तिष्क को रक्त आपूर्ति करने वाली नस।


सैलून में बाल धोने के दौरान महिला को 'ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक'
हैदराबाद. हैदराबाद की 50 वर्षीय एक महिला के लिए सैलून जाना बुरे सपने जैसा साबित हुआ। बाल कटवाने से पहले इन्हें धोने के दौरान उसे दौरा पड़ गया। उसके डॉक्टर के मुताबिक दौरा तब पड़ा, जब बाल धोते समय गर्दन झुकाने के कारण मस्तिष्क को रक्त आपूर्ति करने वाली एक महत्त्वपूर्ण नस दब गई। इलाज के बाद अब महिला स्वस्थ है।
न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि ब्यूटी पार्लर में बालों को शैम्पू से धोने के दौरान महिला को शुरू में चक्कर आए, घबराहट और उल्टी का अनुभव हुआ। उसे पहले एक गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट के पास ले जाया गया था। वहां लक्षणों में सुधार नहीं हुआ। अगले दिन उसकी चाल में हल्की लड़खड़ाहट आ गई। बाद में वह डॉ. सुधीर कुमार के पास पहुंची। एमआरआइ में उसके मस्तिष्क क्षेत्र में अवरोध का खुलासा हुआ। डॉक्टर ने बताया कि बाल धोते समय गर्दन को वॉश-बेसिन की ओर मोड़ने के कारण ऐसा हो सकता है।