scriptमहिला को पहले बांधा चारपाई से, फिर कर डाला ये शर्मनाक काम | woman was first tied with cots, then did this shameful work | Patrika News

महिला को पहले बांधा चारपाई से, फिर कर डाला ये शर्मनाक काम

locationजयपुरPublished: Nov 28, 2019 12:32:44 am

Submitted by:

Dinesh Gautam

अकेली सो रही महिला को चारपाई से बांध कर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया

महिला को पहले बांधा चारपाई से, फिर कर डाला ये शर्मनाक काम

महिला को पहले बांधा चारपाई से, फिर कर डाला ये शर्मनाक काम

राजस्थान में भरतपुर के कैथवाडा में कस्बे के मुख्य बाजार में मंगलवार रात करीब दस बजे बंद पड़ी टाउन चौकी से सटे मकान में तीन अज्ञात जने घुस गए और अकेली सो रही महिला को चारपाई से बांध कर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। चोर घर में से करीब सात लाख रुपए और 200 ग्राम सोना व आधा किलो चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना के समय महिला के परिजन अलवर जिले के कठूमर में भात कार्यक्रम में हुए थे। रात करीब 12 बजे घर पहुंचे तो उन्हें महिला चारपाई से बंधी मिली। महिला को खोलने पर उसने वारदात की जानकारी दी। परिजनों ने बाद में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। उधर, पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी महेंद्र शर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में महिला के पति नरेश चंद साहू ने मुकदमा दर्ज कराया है। मंगलवार को वह और बाकी परिजन अलवर जिले के कठूमर में शादी समारोह में भात भरने गए थे। पीछे से पत्नी द्रौपदी घर पर अकेली थी। रात करीब दस बजे तीन अज्ञात जने छत के रास्ते घर में घुस आए और चारपाई पर सो रही उसकी पत्नी द्रौपदी को हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। चोर घर में रखे करीब सात लाख रुपए एवं 200 ग्राम सोना तथा आधा किलो चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। कार्यक्रम में से रात में वापस घर लौटने पर परिजनों को वारदात की जानकारी हुई। पीडि़त नरेश साहू ने बताया कि वह चार भाई हैं और सभी को मिलकर कोई अचल संपत्ति खरीदनी थी। उसके दो भाई फरीदाबाद तथा लक्ष्मणगढ़ में रहते हैं जो मंगलवार को गांव कैथवाडा आए हुए थे। सभी ने मिलकर यह राशि जमा की थी। इसके अलावा पुत्र की शादी के लिए गहने एवं जेवरात भी रखे हुए थे।
एक संदिग्ध को लिया हिरासत में
पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि मंगलवार देर शाम एक लड़का उससे सामान खरीदने आया था। वह उसके परिजनों के शादी में जाने की बात पूछ रहा था। इस आधार पर पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो