scriptमहिला के पास मिले नशे के 800 कैप्सूल | Women arrest in ndps act in tibbi | Patrika News

महिला के पास मिले नशे के 800 कैप्सूल

locationजयपुरPublished: Nov 14, 2019 05:57:15 pm

Submitted by:

manish chaturvedi

हनुमानगढ़ के टिब्बी में पुलिस ने बुधवार रात को एक महिला को पकड़ा। जिसके पास से नशे के 800 कैप्सूल बरामद किए गए।वहीं, महिला के साथ मौजूद एक युवक पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया।

Women arrest in ndps act in tibbi

Women arrest in ndps act in tibbi

हनुमानगढ़ पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। बुधवार रात को एक महिला को पकड़ा। जिसके बाद चौकाने वाला सच सामने आया। पुलिस ने महिला के पास से 800 कैप्सूल बरामद किए। जो नशे के काम में लेने के लिए थे। वहीं, इस दौरान महिला के साथ एक युवक भी मौजूद था। जो पुलिस को देखकर भाग छूटा।
बता दे..मामला हनुमानगढ़ के टिब्बी इलाके का है। पुलिस के अनुसार बुधवार रात मुखबीर की सूचना पर सूरेवाला की गौशाला के पास पुलिस टीम पहुंची तो मौके पर मौजूद एक युवक पुलिस को देखकर भाग गया। महिला को पुलिस टीम ने काबू कर लिया। मौके पर महिला की तलाशी ली तो उसके कब्जा से नशे में प्रयुक्त होने वाले आठ सौ केप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने महिला निर्मल कौर निवासी सूरेवाला को गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपी सोनू सिंह रायसिख की तलाश की जा रहीं है। पुलिस ने दोनो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो