scriptमहिलाओं ने चलाई साइकिल | Women drove bicycles | Patrika News

महिलाओं ने चलाई साइकिल

locationजयपुरPublished: Mar 07, 2021 07:14:10 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

महिला साइक्लोथॉन रैली का आयोजन

महिलाओं ने चलाई साइकिल

महिलाओं ने चलाई साइकिल


रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शैल्बी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल की ओर से महिला साइक्लोथॉन रैली का आयोजन किया गया। महिलाओं की सेहत और उनकी सेहत और रोजमर्रा की जिंदगी में शारीरिक व्यायाम की महत्वता को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। रैली चित्रकूट स्टेडियम से होते हुए शेल्बी हॉस्पिटल पर पहुंची और कार्यक्रम का समापन किया गया।
पद्मश्री सम्मानित गुलाबो सपेरा, एडिशनल डीसीपी जयपुर सुनीता मीणा, जेडी माहेश्वरी, वार्ड 52 के पार्षद विनोद चौधरी और शेल्बी हॉस्पिटल में कार्यरत डॉ. रितु गुप्ता, डॉ. प्रियंका, डॉक्टर ममता मेहता, डॉक्टर अनिमेष शर्मा और अन्य उपस्थित महिलाओं ने साइकिल रैली का शुभारंभ कियाद्ध रैली में भाग लेने वाली महिलाओं ने शपथ ली कि पर्यावरण की रक्षा तथा बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल डीजल से चलने वाले वाहनों का कम से कम प्रयोग करेंगे। डॉ. रितु गुप्ता ने बताया कि भागदौड़ की जिंदगी में भर्ती और नॉन वर्किंग महिलाएं काम में इतना व्यस्त रहती हैं कि वह अपनी शारीरिक व्यायाम पर ध्यान नहीं दे पातीं, यदि रोज आधा घंटा साइकिल चलाएं तो उनका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। डॉ. प्रियंका तंवर ने बताया कि महिलाओं को नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए जिससे वे शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रह सकें। डॉ. अनिमा शर्मा ने कहा कि महिलाएं घर की जिम्मेदारियों के कारण अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देती हैं, उन्हें कम से कम एक घंटा स्वयं के लिए देना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर सभी डॉक्टर और महिला कर्मचारियों ने केक काट कर दिन को यादगार बनाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो