scriptदूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत महिला कार्मिकों को मिले आवश्यक सुविधाएं | Women employees working in remote areas should get necessary facilitie | Patrika News

दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत महिला कार्मिकों को मिले आवश्यक सुविधाएं

locationजयपुरPublished: Sep 01, 2021 09:50:33 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

हॉफ ने दिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश
 

दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत महिला कार्मिकों को मिले आवश्यक सुविधाएं

दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत महिला कार्मिकों को मिले आवश्यक सुविधाएं


प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन.बल प्रमुख डॉ. दीप नारायण पाण्डेय ने दूरदराज के क्षेत्रों में कार्यरत महिला कार्मिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाए जाने के निर्देश दिए हैं। बुधवार शाम अरण्य भवन में आयोजित विभागीय बैठक में उन्होंने मुख्य वन संरक्षक और उप वन संरक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि महिला कार्मिकों के प्रति संवेदनशीलता रखी जाए साथ ही उनकी समस्याओं का भी तुरंत समाधान हो।
उन्होंने वनों और वन्य जीवों से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए निर्देश दिए साथ ही पेंशन प्रकरण, वन कर्मियों के स्थायीकरण की समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनका समाधान किएजाने को कहा। पांडे ने प्लांटेशन के कार्य को सही तरीके से किए जाने की जरूरत पर बल दिया। बैठक में अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक अरिंदम तोमर, अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक कैम्पा शिखा मेहरा, अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक मूल्यांकन एवं प्रबोधन गोविंद सागर भारद्वाज, केसी अरुण प्रसाद, जयपुर मुख्य वन संरक्षक केसी मीणा, अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन सुरक्षा उदय शंकर सहित अन्य मौजूद रहे। विभाग के मुख्य वन संरक्षक और उप वन संरक्षक सहित अन्य अधिकारी ऑनलाइन बैठक से जुड़े रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो